
पानी में डूबने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत।
दरभंगा: बाढ़ के पानी में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुशेश्वरस्थान पूर्वी नगर पंचायत के बहैरा गांव निवासी प्रेम कुमार यादव के 12 वर्षीय पुत्री आंचल कुमारी शुक्रवार की दोपहर अपने सहेलियों के साथ खेल रही थी। अचानक पैर फिसल गई और वह गहरे पानी में चली गई। इससे उसकी मौत पानी में डूबने से हो गई।
सीओ त्रिवेणी प्रसाद ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम करने के लिए डीएमसीएच भेजा गया है।

