Home Featured जिलाधिकारी ने मतदान पदाधिकारियों को किया संबोधित।
Featured - मुख्य - October 22, 2021

जिलाधिकारी ने मतदान पदाधिकारियों को किया संबोधित।

कुशेश्वरस्थान: विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में हो रहे उप निर्वाचन की तैयारी को लेकर मतदान पदाधिकारियों, पीठासीन पदाधिकारियों, पीसीसीपी, मतगणना पर्यवेक्षक, माइक्रो ऑब्जर्वर व ईवीएम सीलिंग व ईवीएम प्राप्ति करने वाले को द्वितीय चरण का प्रशिक्षण जिला स्कूल, एमएल एकेडमी एवं डीएमसीएच के ऑडिटोरियम में दिया गया।

जिला स्कूल में पीठासीन पदाधिकारी एवं प्रथम मतदान पदाधिकारी, एमएलए अकेडमी में द्वितीय मतदान पदाधिकारी एवं तृतीय मतदान पदाधिकारी तथा डीएमसीएच के सभागार में

Advertisement

मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना पदाधिकारी, माइक्रो ऑब्जर्वर, सेक्टर पदाधिकारी, पीसीसीपी, ईवीएम सीलिंग एवं ईवीएम रिसीविंग करने वाले को प्रशिक्षण दिया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने जिला स्कूल प्रशिक्षण केंद्र पर प्रशिक्षण दे रहे मास्टर ट्रेनर को निदेशित किया कि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी पीठासीन व मतदान

Advertisement

पदाधिकारियों को मतदान कराने से संबंधित सभी प्रक्रियाओं से अच्छी तरह अवगत कराया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि किस तरह से मॉक पोल कराना है, मॉक पोल कराने के बाद अनिवार्य रूप से सीआरसी बटन दबाना है और मतदान समाप्ति के उपरांत क्लोज बटन निश्चित रूप से दबाना है। इसकी जानकारी दी जाए।

उन्होंने खासकर महिला पीठासीन व मतदान पदाधिकारियों को अच्छी तरह प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया गया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में 46 मतदान केंद्रों पर केवल महिला मतदान पदाधिकारी एवं महिला पीठासीन पदाधिकारी ही रहेंगी।

मतदाता भी केवल महिलाएं ही रहेंगी। इसलिए महिला मतदान पदाधिकारियों को मतदान प्रक्रिया की एक-एक जानकारी होनी चाहिए। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मास्टर ट्रेनर को निर्देश दिया कि सभी महिला मतदान पदाधिकारियों को ईवीएम को हाथ से चलवा कर प्रशिक्षण दिया जाए।

Advertisement

ताकि मतदान केंद्रों पर उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई न हो सके।

प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं महिला मतदान पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि अच्छी तरह से मतदान की सभी प्रक्रिया से अवगत हो लें, अगर किन्ही के मन में कोई आशंका है, तो उसे अभी दूर कर लें और अच्छी तरह से जानकारी प्राप्त कर ही मतदान केंद्र पर मतदान कराने जाएं, इससे कोई कठिनाई नहीं होगी।

Share