Home Featured बहादुरपुर प्रखण्ड में होने वाले मतदान के लिए संयुक्त आदेश हुआ जारी।
Featured - मुख्य - October 22, 2021

बहादुरपुर प्रखण्ड में होने वाले मतदान के लिए संयुक्त आदेश हुआ जारी।

दरभंगा: पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार द्वारा 24 अगस्त 2021 को जारी अधिसूचना के द्वारा पंचायत आम निर्वाचन, 2021 के निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा की गई है। साथ ही सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार, पटना द्वारा निर्गत पत्र के अनुसार पंचायत आम निर्वाचन, 2021 में पंचायत के चार पद यथा – ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य का निर्वाचन/मतदान ईवीएम द्वारा तथा ग्राम पंचायत सदस्य के दो पद यथा – पंच एवं सरपंच का निर्वाचन मतपत्र/मतपेटिका के माध्यम से होना है।

घोषित कार्यक्रम के अनुसार राज्य के सभी जिलों में अवस्थित प्रखण्डों के ग्राम पंचायतों के ग्राम पंचायत के सदस्य, ग्राम पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद् सदस्य, पंच एवं सरपंच के निर्वाचन हेतु गठित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 11 (ग्यारह) चरणों में मतदान कराया जाना है।

Advertisement

 इस कार्यक्रम के तहत दरभंगा जिले के बहादुरपुर प्रखण्ड में दिनांक 24 अक्टूबर 2021 को पंचम चरण में पूर्वाह्न 07ः00 बजे से अपराह्न 05ः00 बजे तक मतदान की तिथि एवं समय निर्धारित है।

उक्त के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)-सह-जिलाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एसएम व वरीय पुलिस अधीक्षक  बाबूराम द्वारा जिला संयुक्त आदेश निर्गत करते हुए कहा कि पंचायत आम निर्वाचन 2021 के अन्तर्गत

Advertisement

पंचम चरण में दिनांक 24 अक्टूबर 2021 को बहादुरपुर प्रखण्ड में होने वाले मतदान को निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा है कि निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने हेतु यह आवश्यक है कि चुनाव में लगे सभी कर्मी निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वह्न करें। साथ ही लोगों के मन में अपने कर्तव्य एवं व्यवहार से विश्वास पैदा करें कि चुनाव निष्पक्ष एवं बिना किसी वाह्य दबाव अथवा राजैनिक प्रभाव में उनके द्वारा सम्पन्न किया जा रहा है। साथ ही कोविड-19 से सुरक्षा व बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग/गृह विभाग, बिहार, पटना द्वारा निर्गत गाइडलाइन का अक्षरसः पालन करना भी सुनिश्चित करें।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि बहादुरपुर प्रखण्ड अन्तर्गत 215 भवनों में कुल – 333 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं, जिनमें 321 मूल मतदान केन्द्र एवं 12 सहायक मतदान केन्द्र शामिल हैं।

स्वच्छ, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शान्तिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के लिए अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर द्वारा सम्पूर्ण सदर अनुमण्डल क्षेत्र, दरभंगा में दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अन्तर्गत निषेधाज्ञा लगायी गयी है।

Advertisement

चुनाव के अवसर पर विभिन्न प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों में आपसी तनाव उत्पन्न हो जाने से मतदान के दिन कभी-कभी विधि-व्यवस्था की समस्य उत्पन्न होने की संभावना रहती है। विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो इस हेतु बहादुरपुर प्रखड को 46 सेक्टर, 07 जोन तथा 02 सुपर जोन में बाँटा गया है। इसके अतिरिक्त कुल – 167 पीसीसीपी बनाया गया है,जिसमे पुलिस पदाधिकारी/दण्डाधिकारी के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

मतदान के लिए प्रत्येक मतदान दल में एक पीठासीन अधिकारी एवं पाँच मतदान अधिकारी रखे गये हैं तथा कुल – 333 मतदान दलों का गठन किया गया है। इसके अतिरिक्त सुरक्षित पीठासीन एवं मतदान अधिकारी रखे गये हैं।

बहादुरपुर प्रखण्ड के लिए आईटीआई, रामनगर, बहादुरपुर (पुरुष) में मतदान दलों का डिस्पैच केन्द्र बनाया गया है, जहाँ चुनाव में प्रतिनियुक्त कर्मी अपना योगदान देंगे।

संबद्ध मतदान केन्द्रों पर ईवीएम, बैलेट पेपर, पेपर सील एवं अन्य विहित मतदान सामग्री पहुँचाने एवं सभी मतदान केन्द्रों एवं उनके आसपास विधि व्यवस्था बनाये रखने तथा मतदान समाप्ति के बाद निर्धारित बज्रगृह में पोल्ड ईवीएम एवं मतपेटिकाओं को पहुँचाने हेतु पीसीसीपी का गठन किया गया है। बहादुरपुर प्रखण्ड के लिए कृषि उत्पादन बाजार समिति, (विघटित), दरभंगा में बज्रगृह बनाया गया है। 

बहादुरपुर प्रखण्ड के सभी 23 पंचायतों के कुल – 333 बुथों के लिए 167 पीसीसीपी की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

मतदान तिथि के प्रातः 05ः00 बजे से ही गश्ती दल को अपने निर्धारित मतदान केन्द्र एवं संबंधित क्षेत्र में लगातार गश्ती करते रहने तथा विभिन्न मतदान केन्द्रों के संबंध में अपेक्षित सूचना विहित प्रपत्र में मतदान की समाप्ति तक अंकित करते रहने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही गश्ती दल दण्डाधिकारी को लगातार भ्रमणशील रहने तथा अपने आंवटित मतदान केन्द्रों पर विशेष निगरानी रकहने तथा संबंधित मतदान केन्द्रों पर मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने का निर्देश दिया गया है।

इसके साथ ही जिला स्तर, अनुमण्डल स्तर एवं प्रखण्ड स्तर पर नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। यह नियंत्रण कक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के सफल संचालन हेतु मतदान के तिथि के 03 दिन पूर्व से मतगणना समाप्ति की तिथि तक 24 घंटे कार्यरत रहेगा।

जिनके दूरभाष नम्बर एवं नियंत्रण कक्ष के प्रभारी पदाधिकारी का मोबाइल नंबर निम्नलिखित हैं :

जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या – 06272-240600 तथा प्रभारी पदाधिकारी का मोबाईल नम्बर – 9431005040 है।

सदर अनुमण्डल नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या – 06272-245349 तथा प्रभारी पदाधिकारी का मोबाईल नम्बर – 8447108736 है।

बहादुरपुर प्रखण्ड का नियंत्रण कक्ष का मोबाईल नम्बर – 9431818201 तथा प्रभारी पदाधिकारी का मोबाईल नम्बर – 8541911414 है। बहादुरपुर प्रखंड स्तर पर नियंत्रण कक्ष के प्रभार में पुनि बाल कृष्ण यादव, ओएसडी, वरीय पुलिस अधीक्षक का कार्यालय, दरभंगा मोबाइल नंबर – 9123294345 रहेंगे।  इनके साथ 04 सशस्त्र बल पुलिस केन्द्र से प्रतिनियुक्त रहेंगे।

संपूर्ण पंचायत चुनाव, 2021 (बहादुरपुर)  हेतु उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा वरीय प्रभार में रहेंगे।

Share