
उम्र पर भारी पड़ा उत्साह: 100 वर्ष की उम्र में भी मतदान केलिए पहुंची फूल देवी।

दरभंगा: मतदान को लोकतंत्र का महापर्व कहा जाता है। इस महापर्व में हर कोई अपनी हिस्सेदारी निभाना चाहता है। महापर्व में भाग लेने का उत्साह ढलती उम्र की बाधा को पीछे छोड़ देता है।
ऐसा ही कुछ नजारा रविवार को बहादुरपुर प्रखंड में सम्पन्न हुए पंचायत चुनाव के दौरान भी देखने को मिला। ओझौल पंचायत के ओझौल मध्य विद्यालय स्थित मतदान केंद्र संख्या 50

पर एक 100 वर्षीय वृद्धा फूल देवी भी मतदान करने पहुँची। इस दौरान इनकी उम्र पर इनका उत्साह भारी दिख रहा था।
मतदान के बाद फूल देवी ने वॉयस ऑफ दरभंगा के संवाददाता से बात करते हुए कहा कि मतदान केवल अधिकार नही, जिम्मेवारी भी है।

नागरिक यदि अपने अधिकार केलिए सजग रहते हैं तो उन्हें मतदान की जिम्मेवारी भी निभानी चाहिए। उन्होंने ने भी अपने पंचायत के विकास केलिए मतदान किया है।

