
मतदान के दौरान कंट्रोल रूम में शिकायतों के निष्पादन में अपनी टीम के साथ जुटी रहीं रश्मि वर्मा।
देखिए वीडियो भी।

दरभंगा: जिले के बहादुरपुर प्रखंड में रविवार को हुए पंचायत चुनाव के दौरान समाहरणालय परिसर अवस्थित अंबेडकर सभागार में स्थापित जिला नियंत्रण कक्ष पूरी तरह सक्रिय दिखा। नियंत्रण कक्ष की प्रभारी डॉ रश्मि वर्मा पूरे दिन खुद मौजूद रहीं एवं आने वाली हर सूचना की जानकारी खुद भी लेती रहीं। डेस्क संभाल रहे कर्मियों को लगातार निर्देश भी देती रहीं।
बताते चलें कि नियंत्रण कक्ष 24 घण्टे कार्यरत रहता है। यहां तीन शिफ्टों में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

अंतिम चरण की मतगणना तक यह नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06272 240600 है।
रविवार को बहादुरपुर प्रखंड में सम्पन्न हुए पंचायत चुनाव के दौरान भी सभी कर्मी एक एक सूचना को पूरी गंभीरता से लेते हुए उनके निष्पादन में तत्पर दिखे।
नियंत्रण कक्ष की प्रभारी डॉ रश्मि वर्मा ने बताया कि मूलभूत सुविधाओं में कमी की कहीं शिकायत आयी तो प्रखंड विकास पदाधिकारी को सूचित कर उसका निष्पादन कराया गया।

यदि कहीं ईवीएम में कोई समस्या आयी तो टेक्निकल एक्सपर्ट की मदद से उसका समाधान कराया गया। कहीं कोई बड़ी समस्या आयी तो सम्बंधित विभाग से समन्वय बनाकर उसका समाधान कराया जाता है।

