
बहादुरपुर में 58 प्रतिशत हुआ मतदान, पुरूष से अधिक रही महिला मतदाताओं की संख्या।
दरभंगा: जिले के बहादुरपुर प्रखंड क्षेत्र की 23 पंचायतों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। मतदान करने वालों में पुरुष मतदाता की अपेक्षा महिला मतदाता की संख्या अधिक थी। इस दौरान लगभग 58 प्रतिशत मतदान प्रखंड क्षेत्र में हुआ। मतदान करने वालों में महिलाओं की संख्या 61 प्रतिशत से ज्यादा थी। वहीं पुरुष मतदाताओं की संख्या लगभग 49 प्रतिशत थी।
मतदान के लिए सुबह सात बजे से ही मतदाताओं ने बूथ पर पहुंचना शुरू कर दिया था। देखते ही देखते बूथ पर लंबी कतार लगने लगी। करीब दो घंटा लंबी कतार लगने के बाद फिर से मतदाताओं की संख्या कम होने लगी। दोपहर बाद जब महिला मतदाताओं का काम समाप्त हो गया तब मतदान केंद्र पर उन लोगों की काफी भीड़ देखी

गयी। कुछ वयोवृद्ध मतदाता व बीमार लोग भी मतदान करते नजर आए। मतदाताओं में कहीं उत्साह था, तो कहीं सन्नाटा पसरा हुआ था। वैसे मतदाता काफी उत्साहित थे जिनके समर्थक प्रत्याशी का वोटिंग अधिक हो रही थी। हालांकि इस बार मतदाता प्रत्याशियों के समक्ष खुलने के लिए तैयार नहीं थे। सेक्टर दंडाधिकारी एवं सशस्त्रत्त् पुलिस बल मतदान केंद्र पर एक नियत समय अंतराल के बाद निरीक्षण कर रहे थे। इसके कारण असामाजिक तत्व व मतदान में गड़बड़ी करने वाले लोग भयभीत थे। शांतिपूर्ण निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर प्रखंड मुख्यालय में पांच बजे सुबह से ही कंट्रोल रूम कार्यरत रहा। कुछ प्रत्याशियों द्वारा शिकायत भी मिल रही थी। शिकायत मिलते ही अधिकारी उक्त बूथ पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लेते थे। हालांकि वहां कुछ खास गरबड़ी नहीं नजर आती थी। मतदान के पर्यवेक्षक सारण एडीएम रविंद्र कुमार के साथ सुपर जोनल मजिस्ट्रेट डीडीसी

तनय सुल्तानिया और आईजी अजिताभ कुमार भी बूथ का निरीक्षण करते देखे गए। सदर एसडीओ स्पर्श गुप्ता ने भी विभिन्न पंचायतों में मतदान केंद्रों का दौरा किया। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ अलख निरंजन ने बताया कि पूरे क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है। मतदान के दौरान सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई थी। कहीं से भी उपद्रवियों द्वारा गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली। हालांकि वे शरारती तत्वों से निपटने के लिए तैयार थे।
बताते चलें कि प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में कुल 331 मतदान केंद्र बनाए गए थे। प्रखंड की सभी 23 पंचायत के लिए 167 पीसीसीपी दल का गठन किया गया

था। पूरे प्रखंड को 23 सेक्टर में बांटा गया था। इसमें कुल 331 मतदान केंद्र बनाए गए थे।
इसमें 321 मूल मतदान केंद्र एवं 12 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए थे। कुल 723 पदों के लिए चुनाव कराया गया। इसमें तीन जिला परिषद सदस्य, 23 मुखिया, 32 पंचायत समिति सदस्य, 321 वार्ड सदस्य, 23 सरपंच एवं 321 ग्राम कचहरी के पंच पद का चुनाव शामिल था। इसके

तहत मुखिया पद के लिए कुल 212 उम्मीदवार मैदान में खड़े थे। इसमें पुरुष 103 एवं महिला 109 उम्मीदवार मैदान में थे।
इसी प्रकार सरपंच पद के लिए कुल 168 उम्मीदवार मैदान में खड़े थे। इसमें पुरुष 95 एवं महिला 73 शामिल थे। पंचायत समिति सदस्य के पद के लिए कुल 258 उम्मीदवार में पुरुष 126 एवं महिला 132, वार्ड सदस्य पद के लिए कुल 1531 उम्मीदवार में पुरुष 721 एवं महिला 810, वार्ड पंच के पद के लिए कुल 477 उम्मीदवार में पुरुष 193 एवं महिला 284 उम्मीदवार थे। इसमें कुल एक लाख 94 हजार 432 मतदाता हैं। जिसमें पुरुष मतदाता एक लाख तीन हजार 547 एवं महिला 90 हजार 873 मतदाता है।

