Home Featured 46 वाहन चालकों से 39 हजार रूपये की वसूली, पुलिसवालों को भी नहीं गया बख्शा।
Featured - मुख्य - March 27, 2024

46 वाहन चालकों से 39 हजार रूपये की वसूली, पुलिसवालों को भी नहीं गया बख्शा।

दरभंगा: वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के निर्देश पर यातायात थानाध्यक्ष एवं उनके सहयोगियों द्वारा बुधवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर यातायात नियम का उल्लंघन करने वाले 46 वाहन चालकों से 39 हजार रूपया का जुर्माना वसूला।

यातायात थानाध्यक्ष कुमार गौरव ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लहेरियासराय, लोहिया चौक, दोनार चौक एवं यातायात थाना के समीप आज यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी समेत दो पुलिस कर्मियों से भी हेलमेट नहीं पहनने का जुर्माना वसूला गया है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि यातायात थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने 16 वाहनों से 8 हजार, सुदर्शन सिंह ने 10 वाहनों से 9 हजार, धीरेंद्र कुमार ने 4 वाहनों से 4 हजार एवं यातायात थानाध्यक्ष द्वारा 16 वाहनों से 18 हजार रुपया समेत कुल 39 हजार रुपया जुर्माना वसूल किया है। श्री गौरव ने बताया कि यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि मानव जीवन अनमोल है, इसलिए यातायात नियम का पालन जरूर करें। उन्होंने दो पहिया वाहन चलाने वालों से चालक एवं पीछे बैठने वाले दोनों को हेलमेट का उपयोग एवं चार पहिया वाहन चलाने वालों से सीट बेल्ट का उपयोग करने का अनुरोध किया है।

Share