Home Featured करवाचौथ का व्रत रखकर सुहागिनों ने की अपने पतिदेव के लंबी उम्र की कामना।
Featured - मुख्य - October 24, 2021

करवाचौथ का व्रत रखकर सुहागिनों ने की अपने पतिदेव के लंबी उम्र की कामना।

दरभंगा: अब दरभंगा जिले में भी करवा चौथ पर्व मनाने की परंपरा बढ़ रही है। रविवार को कई सुहागिनों महिलाओं द्वारा विधि विधान और हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाया गया। करवाचौथ का व्रत रखकर अपने पतिदेव की लंबी उम्र की कामना की।

व्रत रखने वाली सुहागिनों ने सुबह चार बजे से पहले उठकर सबसे पहले सरगी किया। उसके बाद दिनभर निर्जला रहकर पति के लंबी उम्र की कामना करते हुए व्रत रखा।शाम को सामूहिक रूप से करवा चौथ की कथा सुनी। इसके बाद चांद के दीदार का इंतजार शुरू हो गया। आसमान में चंद्रमा नजर आते ही महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल गए। महिलाओं ने पहले चंद्रमा और फिर अपने

Advertisement
Advertisement

पति की आरती उतारी।जिसके बाद चलनी में पति का चेहरा देखा। चंद्रमा को अर्घ्य दिया और पति की लंबी उम्र की प्रार्थना की। पतियों ने पत्नियों को पानी पिलवाकर निर्जला व्रत खुलवाया।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार करवा चौथ के दिन चंद्रमा की आराधना करने से पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है और दीर्घायु प्राप्त होती है। मान्यताओं के अनुसार श्री कृष्ण भगवान की आज्ञा मानकर द्रौपदी ने भी करवा-चौथ का व्रत रखा था। इस व्रत के प्रभाव से ही पांडवों ने महाभारत के युद्ध में कौरवों की सेना को पराजित कर विजय हासिल किया था।

Share