Home Featured तेजस्वी ने महंगाई और बेरोजगारी पर नीतीश सरकार को जमकर धोया।
Featured - मुख्य - October 25, 2021

तेजस्वी ने महंगाई और बेरोजगारी पर नीतीश सरकार को जमकर धोया।

दरभंगा: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बिरौल प्रखंड के पोखराम दक्षिणी में सोमवार को आयोजित एक चुनावी सभा में महंगाई, बेरोजगारी आदि को लेकर मौजूदा सरकार पर जमकर प्रहार किया।

उन्होंने महंगाई पर विशेष रूप से लोगों का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य, दोनों सरकारों ने जनता को महंगाई के अलावा कुछ नहीं दिया। आज पेट्रोल और डीजल का भाव एक सौ के पार हो गया है। वहीं रसोई गैस सिलेंडर एक हजार रुपये का मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि महंगाई के कारण आम लोगों को घर

Advertisement
Advertisement

चलाना मुश्किल हो रहा है। नौजवान डिग्री लेकर घूम रहे हैं लेकिन रोजगार नहीं मिल रहा है। तेजस्वी ने लोगों से कहा कि आप लोगों ने जिन्हें सत्ता में बिठाया, 15 साल से उन्हीं का विधायक और सांसद है लेकिन विकास के मामले में कुशेश्वरस्थान आज भी पिछड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि राजद ने क्षेत्र में पहली बार किसी महादलित समुदाय के प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। इससे पहले किसी भी पार्टी ने इस समाज के लोगों को ऐसा मौका नहीं दिया था। इसबार लालू यादव ने गरीब व हर तरह से वंचित समाज के बेटे को टिकट दिया है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के जमाने की पुल व पुलिया ज्यों की त्यों पड़ी हुई है। आने वाली पीढ़ी उस पुलिया से सफर करने के बजाय म्यूजियम में रखी किसी वस्तु के रूप में देखेगी। इसका एक प्रमाण

Advertisement

हाटी-पिपरा सड़क पर सपहा व सोनबरसा में बने दो पुल हैं।

कैलाश कुमार चौधरी के संयोजन में आयोजित इस सभा को पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, राष्ट्रीय

Advertisement

महासचिव व पूर्व विधायक भोला यादव, दरभंगा ग्रामीण के विधायक ललित यादव, एमएलसी मो. फारुख, पूर्व विधायक नीरज कुमार, विधायक रामवृक्ष सदा, शैलेश कुमार, यासमीन खातून, उमेश यादव, गंगा राम गोप, प्रेमशंकर पटेल, अशोक गुप्ता, सीसी नागेंद्र, शंभु शरण यादव सहित कई लोगों ने संबोधित किया।

Share