
मतगणना की तैयारी पूरी, बहादुरपुर के प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला।
दरभंगा: जिले बहादुरपुर प्रखंड में हुए चुनाव के मतगणना की तैयारी पूरी हो गयी है। सभी उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मंगलवार को होगा। चुनाव की मतगणना मंगलवार को बाजार समिति स्थित मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच सुबह आठ बजे से शुरू होगी।
जीत की खुशी और हार का गम, किसे क्या नसीब होगा, यह आने वाला समय बतायेगा।
बताते चलें कि प्रखंड के कुल 23 पंचायतों में कुल 723 पदों के लिए 24 अक्टूबर को चुनाव कराया गया था।

उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला जनता ने कर दिया है। फैसला किसके पक्ष में आएगा, मतों की गिनती के उपरांत ही स्पष्ट होगा।
बहादुरपुर प्रखंड में तीन जिला परिषद सदस्य, 23 मुखिया, 32 पंचायत समिति सदस्य, 321 वार्ड सदस्य, 23 सरपंच एवं 321 ग्राम कचहरी के पंच का पद के लिए

चुनाव हुआ था। मुखिया पद के लिए कुल 212 उम्मीदवार, सरपंच पद के लिए कुल 168 उम्मीदवार, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए कुल 258 उम्मीदवार, वार्ड सदस्य पद के लिए कुल 1531 उम्मीदवार मैदान में खड़े हैं। वार्ड पंच के पद के लिए कुल 477 उम्मीदवार मैदान में खड़े हैं। बाजार समिति में मतगणना के लिए पदवार काउंटिंग टेबल बनाये गए हैं

