Home Featured इन्डक्शन प्रोग्राम में छात्रों ने सीखे कामयाबी के गुर।
Featured - मुख्य - October 25, 2021

इन्डक्शन प्रोग्राम में छात्रों ने सीखे कामयाबी के गुर।

दरभंगा: इन्डक्शन प्रोग्राम यानी दीक्षारम्भ कार्यक्रम का उद्देश्य पाठ्यक्रम में शामिल नए छात्रों को नए शैक्षणिक वातावरण में समायोजित करने और आरामदायक महसूस करने में मदद करना होता है। यह उन्हें शिक्षण संस्थान के लोकाचार और संस्कृति को विकसित करने के साथ ही उन्हें अन्य छात्रों और शिक्षकों के साथ परस्पर संबंध बनाने में मार्गदर्शन करता है।

उपरोक्त बातें सोमवार को सी एम साइंस कालेज में बीएससी प्रथम खंड सत्र 2021-24 के छात्रों के लिए आयोजित इन्डक्शन प्रोग्राम में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के विकास पदाधिकारी डॉ के के साहु ने

Advertisement

कही। उन्होंने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से तीन वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के स्वरूप एवं इसे पूरा करने के बाद कैरियर संवारने के मिलने वाले अवसरों की विस्तृत जानकारी देते कहा कि यह कार्यक्रम उन्हें बड़े उद्देश्य और आत्म-अन्वेषण की भावना को उजागर करने में भी मददगार होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रेम कुमार प्रसाद ने बताया कि इस कार्यक्रम का

Advertisement

आयोजन यूजीसी के निर्देश पर छात्र-छात्राओं में पढ़ाई के प्रति जागरूकता लाने के साथ-साथ उन्हें भविष्य के लिए अनुभवी मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया है।अपने संबोधन में उन्होंने महाविद्यालय के क्रिया-कलापों एवं उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी. आगत अतिथियों एवं स्नातक के नये सत्र में नामांकित छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए जंतु विज्ञान की शिक्षिका डॉ पूजा अग्रहरि ने कहा कि आने वाला तीन साल इन लोगों के लिए स्वर्णिम होगा। जब वे समाज में विषयगत प्रतिष्ठा हासिल कर सकेंगे।

अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ गिरीन्द्र मोहन मिश्र एवं मैथिली विभागाध्यक्ष डॉ सत्येन्द्र कुमार झा ने अपने संबोधन में भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को प्रेरणा दी कि आजकल छात्रों को अंग्रेजी के साथ-साथ स्थानीय भाषा का भी ज्ञान होना आवश्यक है। भौतिकी

Advertisement

विभागाध्यक्ष डॉ सतीश चन्द्र झा ने उपस्थित छात्रों को अपने विभाग की जानकारी देते हुए सफल होने के लिए उन्हें कठिन परिश्रम का मूल मंत्र दिया।

वनस्पति विभागाध्यक्ष डॉ रजी अहमद ने कहा कि दीक्षारंभ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए छात्र-छात्राओं को नए परिवेश से परिचित कराना है जिससे छात्र छात्राओं को यह जानकारी मिल सके कि किस प्रकार वे अपने कैरियर को संवारने के साथ देश, प्रदेश, समाज और मानवता की

Advertisement
Advertisement

सेवा करते हुए अपने परिवार का नाम रोशन कर सकते हैं। जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ आरती कुमारी ने छात्रों को बताया कि कैरियर की सफलता में स्वयं पर अनुशासन करना कितना महत्वपूर्ण है। गणित विभागाध्यक्ष डॉ अभय सिंह ने छात्रों को बताया कि सकारात्मक सोच के माध्यम से जीवन को कैसे कुशल एवं समृद्ध बनाया जा सकता है ।

वनस्पति विज्ञान विभाग के शिक्षक डॉ खालिद अनवर के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के बर्सर सह परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार झा ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने जीवन की सफलता में व्यक्तित्व विकास, समय प्रबंधन एवं हमेशा कुछ नया सीखने की ललक के महत्व को विशेष रूप से रेखांकित किया।

मौके पर छात्र-छात्राओं को एनसीसी, एनएसएस एवं खेल के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी गई । कार्यक्रम में डॉ दिलीप कुमार झा, डॉ अजय कुमार ठाकुर, डॉ प्रणय कुमार चौधरी, डॉ निधि झा, डॉ रश्मि रेखा, कृष्ण कुमार चौधरी, प्रवीण कुमार झा, चेतकर झा, जयनारायण यादव आदि की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Share