Home Featured वाहन की ठोकर से जख्मी को आईजी ने पहुंचवाया अस्पताल।
Featured - मुख्य - October 29, 2021

वाहन की ठोकर से जख्मी को आईजी ने पहुंचवाया अस्पताल।

दरभंगा: बिरौल-कुशेश्वरस्थान सड़क पर जख्मी अवस्था में पड़े एक खोमचे वाले को दरभंगा के आईजी अजिताभ कुमार ने अस्पताल पहुंचाया। हुआ यूं कि तेज रफ्तार से भगाकर ले जा रहे किसी अज्ञात वाहन चालक ने चरवाहा विद्यालय के सामने सड़क से गुजर रहे एक खोमचे वाले को ठोकर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़ा।

अतिव्यस्त रहने वाले उक्त सड़क पर दर्जनों गाड़ी गुजरीं परंतु किसी ने सड़क पर दर्द से कराहते उक्त खोमचे वाले पर ध्यान नहीं दिया, इसी बीच कुशेश्वरस्थान की ओर से लौट रहे दरभंगा के आई जी की नजर उक्त जख्मी खोमचे वाले पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी रुकवाया और स्वयं जख्मी खोमचे वाले को सहारा देकर एक वाहन से उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया।

Advertisement
Advertisement

खून से लथपथ जख्मी खोमचे वाला देवकुमार सहनी स्थानीय क्षेत्र के बलहा गांव का रहने वाला बताया गया है। आईजी अजिताभ कुमार के मानवीय संवेदना को देख लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।

Share