
शहर के 12 मोहल्लों की ठप रहेगी बिजली।
दरभंगा: बिजली पावर सब स्टेशन पंडासराय में स्विच लगाने का काम किया जाएगा। इसके कारण से पंडासराय व जेल पावर सब स्टेशन से रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी।
इस दौरान बाबू साहेब कॉलनी, कबीलपुर, डरहार, गोविंदपुर, सुंदरवन, हाउसिंग बोर्ड कॉलनी, बरहत्ता, खाजासराय,सैदनगर, एकमी, अभंडा मोहल्ले की बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।

इसके साथ ही कोर्ट एरिया, जिलाधिकारी कार्यालय, एसपी कार्यालय, जिलाधिकारी आवास, ऑफिसर कॉलोनी, पुलिस लाइन आदि जगहों की बिजली बाधित रहेगी।

