Home Featured अमन की जीत के साथ जमकर उड़े अबीर और गुलाल।
Featured - मुख्य - November 2, 2021

अमन की जीत के साथ जमकर उड़े अबीर और गुलाल।

दरभंगा: बिहार विधानसभा उपचुनाव 2021 के तहत कुशेश्वरस्थान में संपन्न उपचुनाव में सत्ताधारी दल जदयू के उम्मीदवार अमन भूषण हजारी की जीत की घोषणा होते ही जदयू कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। गगनचुंबी नारों के साथ साथ जमकर अबीर गुलाल उड़ाये गए।

मतगणना हॉल से बाहर निकलते ही समर्थकों ने अमन भूषण हजारी को फूल मालाओं से लाद दिया। अमन भूषण के साथ साथ जदयू और नीतीश कुमार जिंदाबाद के भी खूब नारे लगे।

Advertisement

इस जीत का श्रेय अमन भूषण हजारी ने नीतीश कुमार के विकास को दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में विकास का खेला हुआ है। नीतीश कुमार के विकास के बदौलत ही जनता का विश्वास कायम रहा और जीत मिली है। उन्होंने कहा कि वे पहले से ही अपनी जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त थे।

Advertisement

बताते चलें कि आज हुए मतगणना मे जदयू ने राजद को 12 हजार 698 मतों के अंतर से परास्त कर दिया। जदयू के अमन भूषण हजारी को 59 हजार 882 वोट मिले जबकि दूसरे स्थान पर रहे राजद के गणेश भारती को 47 हजार 184 मतों से ही संतोष करना पड़ा। सत्ताधारी जदयू यहां अपनी सीट बचाने में सफल रही। जदयू ने राजद के गणेश भारती को सीधे मुकाबले में हराया। यहां कांग्रेस और लोजपा रामविलास का प्रदर्शन भी बेहतर रहा।

Share