
नीट – 2021 की प्रवेश परीक्षा में एकबार फिर मिथिला के छात्रों ने बिखेरा जलवा।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: मिथिला में प्रतिभाओं की कमी नही है और यह बात समय समय पर सिद्ध होता रहता है। एकबार फिर देश के सर्वश्रेष्ठ मेडिकल प्रवेश पात्रता परीक्षा नीट में मिथिला के छात्रों ने अपना परचम लहरा दिया है।
दरअसल नीट – 2021 का परीक्षा परिणाम सोमवार की देर रात परीक्षा एजेंसी एनटीए द्वारा व्यक्तिगत रूप से भेजा गया। एनटीए ने छात्रों के स्कोरकार्ड और रैंक लिस्ट भी व्यक्तिगत रूप से भेजी है। जिले के दर्जनों छात्रों ने परीक्षा में बेहतर अंक लाए हैं।
मिथिला क्षेत्र के चर्चित शहर के मिर्जापुर अवस्थित ओमेगा स्टडी सेंटर के 13 छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंक हासिल किए हैं। इस खबर पर ओमेगा स्टडी सेंटर पर जश्न का माहौल था।
मंगलवार को संस्थान के चेयरमैन सुमन कुमार ठाकुर एवं मैनेजिग डायरेक्टर सुमित कुमार चौबे ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई

देते हुए कहा कि संस्थान के कुमार अनुज ने परीक्षा में श्रेणी रैंक 645 अंक के साथ ऑल इंडिया रैंक 4807 हासिल किया है। वहीं अजीम मसूद ने अपने कैटेगरी में 1636 एवं ऑल इंडिया रैंक 5631 लाया है। इसी तरह आलोक कुमार ने अपने श्रेणी में 674 और ऑल इंडिया रैंक 5964 सहित अमित कुमार पंजियार, रितु नंदा,श्वेता रानी, प्रियंका कुमारी, कुमारी शिखा रानी, उम ऐ कुलसुम ने सफलता का परचम लहराया।
संस्थान के चेयरमैन ने कहा कि इस बड़ी सफलता के पीछे संस्थान के मैनेजिग डायरेक्टर सुमित कुमार चौबे की अथक मेहनत एवं संस्थान
के सभी शिक्षकों के समर्पित योगदान के कारण ही आज दर्जनभर से अधिक छात्रों ने नीट की परीक्षा में अच्छे अंक लाए हैं।
मौके पर शिक्षक डॉ कुमार शशि, मनीष पाठक, रुपेश कुमार, जोगिदर शाह एवं मैनेजमेंट टीम के प्रवीण कुमार, रौशन कुमार और अनुराग कुमार आदि भी मौजूद थे।

