
दरभंगा में बेखौफ अपराधियों ने फिर पुलिस को दी खुली चुनौती, ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट।

दरभंगा: दरभंगा में हत्या एवं लूटपाट आम बात होती जा रही है। अपराधियों का हौसला इतना बढ़ा है कि वे लूट की घटना को अंजाम को देने केलिए रात का इंतजार नही करते। बल्कि पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए दिनदहाड़े लूटपाट की घटना को अंजाम देते हैं।
ताजा मामला जिले के बहेड़ी थानाक्षेत्र का सामने आया है। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र के शंकर लोहार चौक के निकट राजश्री ज्वेलर्स में लूट की बड़ी घटना घटी है। लगभग 30 लाख के लूट की बात बतायी जा रही है। सोने चांदी के साथ साथ डेढ़ लाख नगद की भी लूट हुई है।
लोगों ने बताया कि बाइक पर 6 की संख्या में आये अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। इस दौरान अपराधियों ने दुकान में मौजूद ग्राहकों से भी मारपीट की।
मौके पर पुलिस ने पहुँच कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल आधिकारिक एवं विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

