
गड्ढे में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत।
दरभंगा: शुक्रवार को बिशनपुर थाना क्षेत्र के डीलाही नयानगर के एक चौड़ में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई है। मृतक बच्चों की पहचान बिशनपुर थाना क्षेत्र के डीलाही निवासी खेदु यादव के पुत्र मोनू कुमार यादव ( 13 ) और सन्नी कुमार यादव ( 11) के रूप में की गई है।
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ ही दिन पूर्व दोनों भाई पर्व मनाने गांव आए हुए थे। शुक्रवार को करीब बारह बजे दिन में घर के नजदीक गड्ढे में नहा रहे थे। इसी क्रम में गहरे पानी में जाने से डूबने लगा, जिसे डूबता हुआ देख छोटा भाई बचाने गया, इसी दौरान डूबने से उसकी भी मौत हो गई। 
दो सगे भाइयों के डूबने से पूरे गांव में मातम छा गया है। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रखा है।

घटना की सूचना पाते ही बिशनपुर थाना ने पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।

