Home Featured मैराथन दौड़ में सफल मोनू शर्मा को विधायक ने किया सम्मानित।
Featured - मुख्य - November 5, 2021

मैराथन दौड़ में सफल मोनू शर्मा को विधायक ने किया सम्मानित।

दरभंगा: हायाघाट के विधायक डॉ. रामचन्द्र प्रसाद ने प्रखंड के मल्हीपट्‌टी दक्षिणी पंचायत के बलहा ग्राम के उमाशंकर शर्मा के पुत्र मोनू शर्मा को उनके आवास पर पहुंचकर मिथिला परंपरा अनुसार पाग और चादर से सम्मानित किया।

31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मोनू शर्मा ने मैराथन रन फ़ॉर यूनिटी में 4 किमी के दौर को मात्र 12 मिनट 7 सेकेंड में पूरा किया था।

Advertisement

उसने पूरे जिले में प्रथम स्थान हासिल कर अपने पिता के साथ-साथ अपने क्षेत्र का भी नाम रौशन किया। विधायक डॉ. रामचन्द्र प्रसाद ने कहा कि मोनू शर्मा ने मैराथन दौड़ में जिला में प्रथम स्थान हासिल किया है। मौके पर रामनरेश महथा, राजू महथा, रविन्द्र शर्मा, शिवजी पंडित, महेश महथा, राधे यादव, अमर पासवान, मिश्री साह, लालटुन शर्मा आदि मौजूद थे।

Share