Home Featured 30 वर्षों से बलभद्रपुर में आयोजित हो रहे काली पूजा में विगत 5 वर्षों से हो रही है भगवान परशुराम की भी पूजा।
Featured - मुख्य - November 6, 2021

30 वर्षों से बलभद्रपुर में आयोजित हो रहे काली पूजा में विगत 5 वर्षों से हो रही है भगवान परशुराम की भी पूजा।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: शहर के बलभद्रपुर में वीआईपी रोड अवस्थित पचाढी मन्दिर परिसर में नवयुवक काली पूजा समिति द्वारा विगत 30 वर्षों से काली पूजा का भव्य आयोजन किया जाता है। इस बार भी गत 4 नवम्बर दीवाली के दिन से इसकी शुरुआत हुई तथा 7 नवम्बर को इसका विसर्जन होगा। पूजा के दौरान प्रतिदिन संध्या काल में दैनिक आरती के बाद महाआरती का आयोजन किया जाता है।

काली पूजा के साथ साथ यहाँ विगत 5 वर्षों से भगवान परशुराम के प्रतिमा का पूजन भी किया जाता है। भगवान परशुराम की पूजा शुरू करवाने का श्रेय मुख्य रूप से ब्राह्मण फेडरेशन के जिला उपाध्यक्ष सह

Advertisement

पूजा कमिटी सदस्य रणजीत झा गगन जी को जाता है, जिन्होंने इस प्रस्ताव को मोहल्लेवासियों के समक्ष रखा और पूजा प्रारम्भ हुई।

पूजा को सफल बनाने के लिए विशेषकर बलभद्रपुर के सभी बच्चे, युवा एवं बुजुर्ग पूरे उत्साह से लगे रहते हैं।

पूजा कार्यक्रम में पहुँचे 90 वर्षीय वरिष्ठ शिक्षाविद मारवाड़ी महाविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक प्रोफेसर दिनेश झा ने उपस्थित

Advertisement

श्रद्धालुओं को अपने सम्बोधन में मिथिला के इतिहासकार डॉ लक्ष्मण झा द्वारा लिखित मिथिला के इतिहास का उल्लेख करते हुए बलभद्रपुर के 700 वर्षो के गौरवशाली इतिहास की जानकारी नई पीढ़ी के लोगों को दी। उन्होंने बलभद्रपुर एवं कबिलपुर पर विशेष रूप से जानकारी दी एवं 1896 में दरभंगा के जिला बनने की जानकारी दी।

पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ बी के झा ने बताया कि अभी भी कोरोना पूरी तरह खत्म नही हुआ है। अतः जिला प्रशासन द्वारा गाइडलाइन के अनुसार पूजा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में पूरे मोहल्लेवासियों के साथ साथ आगंतुक श्रद्धालुओं तथा प्रशासन एवं मीडिया का पूरा सहयोग मिल रहा है।

Share