
महापौर एवं नगर आयुक्त के साथ जिलाधिकारी ने किया हराही पोखर क़िलाघाट छठ घाट का निरीक्षण।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: शनिवार को जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने महापौर वैजयंती देवी खेड़िया एवं नगर आयुक्त मनेष कुमार मीणा के साथ हराही पोखर एवं किलाघाट छठ घाट का निरीक्षण किया। हराही पोखर के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पोखर में लगे बैरिकेडिंग घाट से काफी दूर है, जिस पर डीएम ने नगर आयुक्त को पोखर में लगे बेरिकेडिंग को घाट के और नजदीक करने तथा घाट पर बने सीढ़ी के फिसलन को रोकने के लिए चूना मिलाकर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करवाने का निर्देश दिया।
तत्पश्चात डीएम द्वारा किला घाट में बने छठ घाट का निरीक्षण किया गया, जहाँ पानी का जलस्तर नीचे जाने के कारण, वहाँ कीचड़ बना

हुआ है, इस पर उन्होंने छठ घाट पर जाने के लिए बालू डलवा कर सुगम रास्ता बनाने को कहा और घाट पर भी बालू डलवाकर ठीक करवाने का निर्देश दिया।
वहीं किलाघाट के बगल ने जर्जर व क्षतिग्रस्त मुंडा पुल को दोनों तरफ से पूरी तरह बैरिकेडिंग करने का निर्देश दिया, ताकि गलती से भी

कोई श्रद्धालु वहां न जा सके।
साथ ही जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को पर्याप्त संख्या में छठ घाटों पर लाइट लगवाने का भी निर्देश दिया।
इसके साथ ही बिजली विभाग को छठ घाटों का निरीक्षण कर यदि कहीं लटके जर्जर तार पाए जाते हैं तो उसे हटवाने का निर्देश दिया गया तथा संबंधित अंचलाधिकारी को हराही पोखर व किलाघाट छठ घाट पर गोताखोर, नाव एवं एनडीआरएफ टीम की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। नगर निगम को आठ नवंबर तक सभी छठ घाटों पर सभी निर्देशित व्यवस्था दुरुस्त कर लेने का निर्देश दिया गया।

