
रामविलास पासवान को पद्म भूषण मिलने पर प्रदीप ठाकुर ने जताया हर्ष, कहा- चिराग में दिख रही है पिता की छवि।
दरभंगा: लोजपा नेता चिराग पासवान ने उनके पिता और दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान को मरणोपरांत मिले पद्म भूषण सम्मान को उनके उत्तराधिकारी के रूप में ग्रहण किया।
इस पुरस्कार से लोजपा (रामविलास) के दरभंगा जिला इकाई में भी हर्ष का माहौल है। लोजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप ठाकुर ने इस पुरस्कार को दिए जाने की घोषणा पर खुशी जताई है। उन्होंने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति का आभार जताया।
इसके साथ ही उन्होंने चिराग द्वारा इस सम्मान को लिए जाने पर इसे पार्टी केलिए गर्व का विषय भी बताया। साथ

ही वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर उन्होंने टिपण्णी करते हुए कहा कि यह प्रमाणित करने की आवश्यकता नही है कि पिता का असली उत्तराधिकारी उनका पुत्र ही होता है। भाई या कोई अन्य नही।
श्री ठाकुर ने कहा कि स्व0 रामविलास पासवान का 51 साल का पूरा राजनीतिक जीवन पूरी तरह बेदाग रहा। उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार मिलना पूरे लोक जनशक्ति पार्टी केलिए गर्व का विषय है।
श्री ठाकुर ने उम्मीद जतायी कि स्व0 रामविलास पासवान के सपनों को नयी ऊंचाइयों तक उनके उत्ताधिकारी के रूप में चिराग पासवान ले जाएंगे। बिहार की जनता चिराग में उनके पिता की छवि दिख रही है।

