
शहर के प्रमुख छठ घाटों पर उपलब्ध होगी कोरोना जांच और वैक्सीनेशन की सुविधा।
दरभंगा: जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से छठ पर्व के अवसर पर 10 एवं 11 अक्टूबर को लोगों को कोरोना जांच एवं टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लैब टेक्नीशियन और एएनएम को प्रतिनियुक्ति विभिन्न छठ घाटों पर की गई है।
इसको लेकर मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उमाशंकर प्रसाद ने शहर के विभिन्न प्रमुख छठ घाटों पर टीकाकरण और कोरोना जांच के लिए कर्मियों को

सामग्री उपलब्ध कराते हुए कहा कि टीकाकरण एवं कोरोना सैंपल जांच की सुविधा संध्याकालीन एवं सुबह में विभिन्न छठ घाटों पर मौजूद लोगों के लिए मुहैया कराई गई है। इस दौरान कोई भी व्यक्ति संदेह होने पर रैपिड एंटीजन किट से कोरोना जांच करा सकता है। साथ ही कोरोना से रक्षा के लिए वैक्सीन का डोज ले सकता है।
बता दें कि टीकाकरण एवं कोरोना सैंपल जांच के लिए शहर के प्रमुख छठ घाटों के अलावा विभिन्न प्रखंडों के प्रमुख घाटों का चयन किया

गया है। छठ घाटों पर किसी प्रकार की सर्दी, खांसी या अन्य समस्या होने पर मौजूद चिकित्सा कर्मियों से संपर्क करने पर कोरोना सैंपल की जांच की जाएगी।
इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उमाशंकर प्रसाद, लैब टेक्नीशियन अकील अहमद, अमरेश कुमार, संजय विद्यार्थी, शरद कुमार, स्वर्ण शेखर झा, एएनएम दीप्ति शर्मा, साधना कुमारी, फार्मासिस्ट ललित कुमार, शंभू झा आदि उपस्थित थे।

