
छठ को लेकर शहर के ट्रैफिक व्यवस्था में कई बदलाव।
दरभंगा: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर शहर के ट्रैफिक व्यवस्था में कई बदलाव किए गए हैं। इसके तहत हराही तट के उत्तरी भाग यानी आयकर चौराहा से स्टेशन रोड में वाहनों का परिचालन 10 नवंबर को दोपहर बाद यानी एक बजे से अगले दिन सुबह साढे आठ बजे तक बंद रहेगा।
वहीं, शहर के पूरे इलाके में बड़े वाहनों का परिचालन इस दौरान बंद

कर दिया गया है। जबकि आयकर चौराहा से मिर्जापुर रोड में वन वे ट्रैफिक को छठ महापर्व को लेकर इस अवधि में मान्य नहीं करते हुए छूट दे दी गई है।
बताया जाता है कि शहर में वाहनों के इंट्री पर रोक को लेकर दोनार-सोनकी रोड में बीएमपी 13 के निकट से पश्चिम नहीं बढ़ने दिया जाएगा। आईटीआई के निकट से उत्तर की ओर बड़े वाहनों का परिचालन बंद कर दिया गया है। लहेरियसराय-समस्तीपुर रोड में एकमी के निकट से पूरब की ओर बड़े वाहनों का परिचालन पर रोक लगाई गई है।

