Home Featured 51 छठ व्रतियों को उपलब्ध करवाया छठ सामग्री।
Featured - मुख्य - November 9, 2021

51 छठ व्रतियों को उपलब्ध करवाया छठ सामग्री।

दरभंगा: सिंहवाड़ा प्रखंड अन्तर्गत कटका पंचायत के ग्राम पैरा में हर वर्ष की भाँति छठ महापर्व के अवसर पर छठ व्रतियों को अर्घ्य दान हेतु समाजसेवी सरिता दत्त एवं ललित रंजन दत्त के द्वारा अपने पारिवारिक कोष से अर्घ्य का सामान सहित
पीतल के कोनिया में साड़ी, लहठी, सिन्दूर, बिन्दी, नारियल, आरती पात, धूप अगरबत्ती सलाई आदि पैरा एवं दहशील के दलित, महादलित एवं पिछड़े वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के कुल एक्यावन (51)व्रतियों को छठ पूजा में सहयोग प्रदान किया गया ।

इस अवसर पर सरिता दत्त के द्वारा समाज के सभी सक्षम लोगों का

Advertisement

आह्वान किया गया कि इस महापर्व में कमजोर परिवार के छठ व्रतियों को अपने अपने क्षमतानुसार सहयोग कर पुण्य के भागी बने।

पूजन सामग्री प्राप्त करने वालों में प्रमीला देवी, दहउड़ी देवी, समुन्द्री देवी, सुनयना देवी, फूलो देवी, मुन्द्रकला देवी, मरनी देवी, रुणा देवी, ललिया देवी, राजकुमारी देवी, अनिता देवी, नीलम देवी, रेणु देवी, उर्मिला देवी, गीता देवी आदि शामिल थे।

वहीं वितरण कार्यक्रम में मनीष कुमार पासवान, आदर्श राउत, भोगेन्द्र दास, राजेंद्र पासवान, गणेश राम आदि ने सहयोग किया।

Share