
महंगाई पर आस्था भारी, बढ़ी कीमतों के वाबजूद छठ केलिए खूब हुई खरीदारी।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: सूर्यदेव की उपासना का महापर्व छठ पूजा सोमवार को नहाय-खाय से शुरू हो गया है। मंगलवार को खरना सम्पन्न हुआ। इसी दिन लोग अधिकतर खरीदारी कर लेते हैं। ऐसे में बाजार भी छठ पूजा से संबंधित पूजन सामग्रियों और फलों से सजे दिखे। इस बार कोविड महामारी की वजह से मार्केट में महंगाई का असर भी देखा जा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि इस बार छठ पूजा से संबंधित सामान 20 से 30 फीसदी तक महंगे हो गए हैं। इसके बावजूद महंगाई पर आस्था भारी दिखती है। लोग पूजा से जुड़े सामानों की खूब खरीदारी कर रहे हैं।
छठ महापर्व को लेकर दरभंगा में भी शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के बाजार गुलजार रहे। बाजारों में आम दिनों की तुलना में अधिक

चहल-पहल रही। लोग छठ पर्व की सामग्री आदि की खरीदारी करने के लिए बाजारों में उमड़े रहे। इस दौरान मुख्य सड़क भी वाहनों और लोगों की भीड़ से काफी व्यस्त रहा। खरीदारों की भीड़ के कारण जिलेभर में विभिन्न सड़कों पर रुक-रुककर ट्रैफिक जाम लगता रहा।
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बाजार में पूजन सामग्री एवं फलों की खरीदारी को लेकर काफी गहमागहमी देखी गयी। भीड़ इतनी अधिक थी कि सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था। दरभंगा और लहेरियासराय गुदड़ी के अलावा कादिराबाद, स्टेशन रोड आदि सड़कों पर अन्य दिनों की तुलना में काफी अधिक भीड़ देखी गयी। कीमत अधिक रहने के बावजूद लोगों ने विभिन्न तरह के फलों
की खरीदारी की। इसके अलावा पूजन साम्रगी की दुकानों पर भी काफी संख्या में लोगों को खरीदारी करते देखा गया। लोगों ने नारियल, सेब, केला, ईख, टाभ नींबू, बद्धी, अलता, बेर, पानी फल, संतरा, हल्दी, मूली, पंचमेवा, धूप आदि की खरीदारी की।

