
छठ घाट पर डूबने से किशोर की मौत।
दरभंगा: गुरुवार की अहले सुबह जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कोरा महादेव पोखर में सुबह डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामकुमार मिश्र के 14 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार के रूप में की गई है।
बताया जाता है कि सुबह अर्घ्य से पूर्व दीया विसर्जन के दौरान शुभम गहरे पानी में चले जाने से डूब गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि शुभम का पूरा परिवार छठ को लेकर घाट पर मौजूद था। इसी बीच शुभम को आसपास नहीं देख परिवार व गांव वालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। बाद में ज्ञात हुआ कि वह महादेव पोखर में

डूब गया। इसके बाद उसे पोखर से निकालकर सिंहवाड़ा सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने शुभम को मृत घोषित कर दिया। वह मैट्रिक का छात्र था। पिता गांव में ही मजदूरी करते हैं। दो भाइयों में शुभम बड़ा था।
इधर सूचना मिलने पर सिंहवाड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेेेकर पोस्टमार्टम के लिये डीएमसीएच भेज दिया।

