Home Featured गोली लगने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत।
Featured - मुख्य - November 11, 2021

गोली लगने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत।

दरभंगा: जिले के कमतौल थानाक्षेत्र के ब्रह्मपुर पश्चिमी में गोली लगने से एक 21 वर्षीय युवक घायल हो गया, जिसे इलाज केलिए डीएमसीएच लाया गया। पर इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी। घटना गुरुवार की संध्या 6 बजे की बतायी जाती है।

मृतक युवक की पहचान ब्रह्मपुर पश्चिमी के वार्ड नं0 7 निवासी मो0 रिजवान के 21 वर्षीय पुत्र मो0 अताउल्ला के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद परिजनों द्वारा ही युवक को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया था।

इस संबंध में सदर एसडीपीओ कृष्ण नंदन कुमार ने बताया कि पुलिस की छानबीन शुरू कर दी गयी है। प्रथम

Advertisement

दृष्टया मामला आपसी विवाद का प्रतीत होता है। अग्रिम जांच की जा रही है।

वहीं दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि परिजनों का बयान लिया जा

Advertisement

रहा है। जिस घर मे गोली लगी है, वहां घर के लोगों ने कहा कि युवक ने खुद ही गोली मार ली। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जिस घर में गोली चली है, वहां खून के निशान मिले हैं। हालांकि घर वालों ने खून के निशान साफ कर दिए हैं।

Share