Home Featured पिछले डेढ़ वर्ष से कोरोना के कारण बंद खेल कूद प्रतियोगिताएं 17 नवम्बर से पुनः होगी शुरू।
Featured - मुख्य - November 11, 2021

पिछले डेढ़ वर्ष से कोरोना के कारण बंद खेल कूद प्रतियोगिताएं 17 नवम्बर से पुनः होगी शुरू।

दरभंगा: कोरोना महामारी के कारण खेल कूद की गतिविधियों पर भी विराम सा लग गया था। विभिन्न प्रतियोगिताएं रद्द कर दी गयी थीं। खिलाड़ियों में भी निराशा छायी हुई थी। पर अब गतिविधियों पर लगा विराम खत्म हो रहा है।

दरअसल, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के अधीन सभी अंगीभूत एवं संबद्ध कालेजों में छठ पर्व बाद खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय क्रीड़ा समिति द्वारा खेल कैलेंडर को

Advertisement

अनुमोदित कर दिया गया है। खेल कैलेंडर जारी होते ही विश्वविद्यालय के अधीन सभी अंगीभूत एवं संबद्ध कालेजों के खिलाडिय़ों के बीच खुशी की लहर दौर गई है।

कोरोना संक्रमण के कारण पिछले डेढ़ वर्षों से खेल गतिविधियों पर विराम के बीच अब खिलाडिय़ों में फिर से नई उमंग दिख रही है। कबड्डी, शतरंज, वालीबाल, कराटे, क्रिकेट, बास्केटबाल, बैडङ्क्षमंटन आदि खेलों से संबंधित खेल कैलेंडर जारी होते ही खिलाड़ी अभ्यास में जुट गए हैं। सभी अपने-अपने घरों और गली-मोहल्लों में अभ्यास करते दिख रहे हैं। विभिन्न कालेजों में 17 नवंबर से खेल-कूद संबंधित प्रतियोगिता का आगाज शुरू हो जाएगा। प्रतियोगिता का पहला आयोजन सीएम कालेज में 17 नवंबर से शुरू होगा। पहले दिन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। क्रिकेट एवं फुटबॉल खेल का सलेक्शन ट्रायल दो जोन में आयोजित की जाएगी।

इन कालेजों में आयोजित किए जाएंगे खेल-कूद संबंधित प्रतियोगिताएं

कालेज – तिथि – खेल सह आयोजन

सीएम साइंस कालेज – 19 नवंबर – टेबल टेनिस

महारानी कल्याणी कालेज – 21 नवंबर – कबड्डी

आरबी कालेज दलङ्क्षसहसराय – 22 नवंबर – बैडङ्क्षमटन

आरसीएस कालेज मंझौल बेगूसराय – 26 नवंबर – वालीबाल

जेएमडीपीएल कालेज मधुबनी – 01 दिसंबर – वालीबॉल

एमके कालेज दरभंगा – 03 दिसंबर – खो-खो

आरबीएस कालेज – 04 दिसंबर – हैंडबाल

सीएम साइंस कालेज – 06 दिसंबर – युवा महोत्सव

समस्तीपुर कालेज समस्तीपुर – 10 दिसंबर – एथेलेटिक्स

आरसीएस कालेज बिहट – 13 दिसंबर – एथेलेटिक्स

मिल्लत कालेज दरभंगा – 15 दिसंबर – वुशु

केएस कालेज लहेरियासराय – 17 दिसंबर – कराटे

महिला कालेज समस्तीपुर – 18 दिसंबर – खो-खो

एमआरएम कालेज दरभंगा – 19 दिसंबर – बास्केटबाल

Share