
बाल अधिकार संरक्षण सप्ताह के तहत बाल दरबार कार्यक्रम का शुभारंभ।
दरभंगा: रविवार 14 नवम्बर को बाल गृह व पर्यवेक्षण गृह में दिनांक 14 नवम्बर से 20 नवम्बर 2021 तक चलने वाली बाल अधिकार संरक्षण सप्ताह के तहत आयोजित बाल दरबार कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, दरभंगा नेहा नुपूर, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव मोहम्मद जावेद आलम एवं सहायक समाहर्ता अभिषेक पलासिया द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया ने कहा कि हमें चाचा नेहरू व देश के अन्य महान व्यक्तियों से प्रेरणा लेकर देश का उज्जवल भविष्य बनाना है।
वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव मो. जावेद आलम ने

बच्चों को सत्य व अहिंसा का मार्ग अपनाने एवं देश की एकता व अखंडता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर बच्चों के द्वारा विविध प्रस्तुतियाँ की गयी, जिसमें स्वागत गान, नृत्य, गायन, कविता पाठ व बच्चों ने खुलकर कोविड-19 के दौरान हुए अपने अनुभवों को व्यक्त किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सहायक निदेशक नेहा नूपुर ने आगत अतिथियों को धन्यवाद देते हुए बताया कि दिनांक 16 नवम्बर को 05 बच्चों का समूह जिला पदाधिकारी के साथ संवाद करेंगे व अपनी मांगों व सुझाव देंगे।
उन्होंने बताया कि 07 दिनों तक चलने वाली इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता यथा – पेंटिंग, खेलकूद, गायन, वादन, फिल्म,

बाल फिल्म, प्रदर्शन, नुक्कड़ नाटक, एवं कठ-पुतली नृत्य आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही उनकी इच्छाओं व सुझावों के अनुरूप बाल गतिविधियाँ भी की जाएगी।
इसके अलावा बाल गृह व सामुदायिक स्तर पर एक-एक बालक का चयन कर 20 नवम्बर 2021 को पटना में होने वाली राज्य स्तरीय बाल दरबार कार्यक्रम में भाग लेने हेतु भेजा जाएगा, जहाँ बच्चों द्वारा
समाज कल्याण मंत्री व अन्य विभागीय अधिकारियों के समक्ष कोविड-19 के दौरान हुई अपने अनुभवों व सुझावों को साझा करेंगे। सामुदायिक स्तर पर बालक का चयन “सेव द चिल्ड्रेन” द्वारा की जाएगी।
इस मौके पर बाल संरक्षण पदाधिकारी पंकज कुमार सिन्हा, अधीक्षक पर्यवेक्षण गृह शशिकांत सिंह अधीक्षक बाल गृह दीपक सिंह व अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

