Home Featured मिथिला मखान के लिए 29 नवम्बर को दिल्ली के वोट क्लब पर बैद्यनाथ चौधरी बैजू देंगे धरना।
Featured - मुख्य - November 14, 2021

मिथिला मखान के लिए 29 नवम्बर को दिल्ली के वोट क्लब पर बैद्यनाथ चौधरी बैजू देंगे धरना।

दरभंगा: मिथिला की सांस्कृतिक प्रतीक मखान की जीआई टैगिंग मिथिला मखान की बजाय बिहार मखान के नाम से किए जाने की बिहार सरकार की राजनीतिक साजिश को मिथिला वासी कतई स्वीकार नहीं करेंगे और इसके विरोध में विद्यापति सेवा संस्थान के तत्वावधान में उग्र आंदोलन चलाया जाएगा।

उक्त बातें रविवार को एमएलएसएम कॉलेज के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डा बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने कही। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की शुरू से ही मिथिला के मखान की जीआई टैगिंग बिहार मखाना के नाम से करने की मंशा रही है ताकि मखान उत्पादन क्षेत्त्र के विकास के लिए मिलने

Advertisement

वाले आर्थिक लाभ की बंदरबांट अपने हिसाब से कर सके। उन्होंने कहा कि पूर्व में ऐसा मामला प्रकाश में आने पर विद्यापति सेवा संस्थान ने मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से लेकर सबौर विश्वविद्यालय तक जब अपना विरोध जताया तो न सिर्फ मिथिला मखान के नाम से मिथिला के मखान की जीआई टैगिंग किए जाने की बात सरकार एवं प्रशासनिक स्तर पर स्वीकार कर ली गई, बल्कि इस बाबत संस्थान को लिखित रूप में आश्वस्त भी कर दिया गया। लेकिन अब चोर दरवाजे से एक बार फिर सरकार द्वारा मिथिला के मखान की जीआई टैगिंग बिहार मखाना के नाम से करने की कवायद ने उनकी ओछी मानसिकता को जगजाहिर कर दिया है।

उन्होंने कहा कि मखान मिथिला का है और जीआई टैगिंग के नाम पर इसकी पहचान कायम रखने के लिए साढ़े आठ करोड़ मिथिला वासी

Advertisement

कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। इसके लिए 29 नवम्बर को दिल्ली के वोट क्लब पर धरना दिया जाएगा। उन्होंने विभिन्न संगठनों एवं मिथिला क्षेत्र के जन प्रतिनिधि यों एवं मंत्रियों को एक मंच पर आने की अपील की।

मौके पर डा. विद्यानाथ झा एवं डा0 अनिल कुमार झा ने भी अपने विचार रखे।

Share