
बाल दिवस के अवसर पर चाइल्डलाइन द्वारा दोस्ती अभियान की हुई शुरुआत।
दरभंगा: चाइल्डलाइन दोस्ती अभियान के तहत चाइल्डलाइन दरभंगा सब सेन्टर सिंहवाड़ा द्वारा बाल दिवस से बाल अधिकार दिवस तक प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रथम दिन के कार्यक्रम रा.उच्च माध्यमिक वि.सिंहवाड़ा उत्तरी में प्रधानाध्यापक दिनेश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री और बच्चों के चाचा नेहरु जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उद्घाटनकर्ता सिंहवाड़ा के प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार ने किया। उनके द्वारा नेहरु जी के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया। उन्होंने बताया कि

बच्चों से विशेष प्रेम के कारण भारत के प्रथम प्रधानमंत्री सह बच्चों के चाचा जी ने अपना जन्मदिन बाल दिवस के रुप में मनाने की घोषणा की। तभी से बाल दिवस कार्यक्रम मनाया जाता है।
उन्होंने स्वच्छता एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता में बच्चों की भूमिका पर बिशेष रुप से चर्चा करते हुए जीवन एवं समाज में लागू करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में आए विशेष अतिथि जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र झा ने केवल दो कमरे में चल रहे +2विद्यालय के बारे में आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि पहली कक्षा से बारहवीं कक्षा तक के

छात्रों को केवल खड़े होने का जगह यहाँ नहीं दिखता है, फिर उनके पढ़ाई लिखाई एवं विद्यालय संचालन कैसे होता होगा, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है।
उन्होंने बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में आए प्रखंड विकास पदाधिकारी से आग्रह किया कि समाज के सबसे पिछड़े वर्ग के उत्थान हेतु बनाया गया इस बारहवीं तक के विद्यालय के सर्वांगीण विकास हेतु आवश्यक भूमि अधिग्रहण कर यथोचित भवन निर्माण करने में अपनी भूमिका निभाएं, यही बाल दिवस की उपलब्धि होगी।
कार्यक्रम के संचालन कर रहे चाइल्डलाइन के प्रखंड समन्वयक मनोहर कुमार झा ने कहा कि इस विद्यालय की नींव महान् विद्वान स्व0 पुष्कर ठाकुर द्वारा अनुसूचित जाति के उत्थान हेतु चाँदी के

करनी से अपने हाथों से जोड़कर किए थे। विद्यालय के पास जो भी भूमि है उसे विद्यालय के चारों ओर रह रहे लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है, जिस कारण विद्यालय के पास बहुत कम जगह ही शेष बची है।इस अतिक्रमण को हटाने की आवश्यकता है तथा विद्यालय भवन का नवनिर्माण कराकर विद्यालय परिसर को अच्छा बनाया जा सकता है। साथ ही विद्यालय भवन का निर्माण कराकर विद्यालय को बेहतर बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम में चाइल्डलाइन के सुनील पासवान, राधेश्याम ठाकुर, मनीष कुमार, अर्पणा कुमारी सहित मंत्री के प्रतिनिधि कृष्ण कुमार झा, कुंती पासवान, पूनम देवी, शिक्षक ब्रजनंदन पंडित, अर्चना कुमारी, कोमना कुमारी, उषा कुमारी, सुनील कुमार मिश्रा सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित हुए।

