
प्रशासन से ना अपराध रुक रहा और ना ही शराब का कारोबार: पप्पू यादव।
दरभंगा: हाल ही में हुए बेनीपट्टी में पत्रकार बुद्धिनाथ झा उर्फ अविनाश की हत्या के बाद रविवार को उनके परिवार से मिलने जाने से पहले दरभंगा रुकने पर जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने दरभंगा के एनएच-57 स्थित एक निजी होटल पर प्रेसवार्ता का आयोजन किया।
उन्होंने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आए दिन हत्याएं हो रही है और प्रशासन शराब के कारोबार में लगी है। सरकार और प्रशासन मुख दर्शक बनी हुई है। बिहार और दरभंगा में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है। अपराधी बेलगाम है। प्रशासन

खुद को अपराधियों के हवाले कर रखा है। शराब और शराबी के उलझन में प्रशासन उलझी हुई है, उसे शराब के सिबा कुछ दिखता ही नहीं है।
उन्होंने कहा जब शराब ही नहीं रही है तो प्रशासन कर क्या रही है। सारे काम को छोड़कर पूरी व्यवस्था शराब के कारोबार में लग चुकी है। जहरीली शराब से कई ऐसे परिवार के काम आने वाले मौत के आगोश में समा गए इसकी जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा।
उन्होंने कहा कि जब शराब मिल ही रही है तो कैसी व्यवस्था इसे

रोकने में लगी हुई है। ना शराब रुक रहा है और ना अपराध की घटनाएं रुक रही है। दोनों बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि प्रशासन इसे रोकने की बात कहती है जो सबके सामने है आईने की तरह साफ है।
मौके पर जिलाध्यक्ष मुन्ना खान, जिला प्रधान महासचिव चुनमुन यादव, चंद्रकांत सिंह, सुदर्शन झा एवं छात्र नेता दीपक झा सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

