Home Featured 132वीं जयंती पर याद किये गए स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व0 पंडित जवाहर लाल नेहरू।
Featured - मुख्य - November 14, 2021

132वीं जयंती पर याद किये गए स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व0 पंडित जवाहर लाल नेहरू।

दरभंगा: जिले के बहेड़ी प्रखंड के पघारी में रविवार को स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व0 पंडित जवाहर लाल नेहरू की 132वीं जयंती मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी की अध्यक्षता में मनाई गई।

पं0 नेहरू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि देश को स्वतंत्रता दिलाने, आधुनिकीकरण,

Advertisement

औद्योगिकीकरण, प्रजातांत्रिक शासन व्यवस्था स्थापित करने में उनकी भूमिका सदैव स्मरणीय व प्रेरणादायक है। पं0 नेहरू ने गुट निरपेक्ष आंदोलन, मिश्रित अर्थव्यवस्था, पंचशील के सिद्धांत के प्रतिपादक, परमाणु निरस्त्रीकरण के समर्थक के रूप में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नवोदित स्वतंत्र भारत की ख्याति दिलाई।

इस अवसर पर प्रो0 रणधीर चौधरी, राम विशेष चौधरी, गौड़ी शंकर चौधरी, सुरेश कुमार, प्रकाश झा, मुनेश्वर साह, बाबू साहब चौधरी, राम लला चौधरी, शशि भूषण चौधरी, महेश राय आदि भी उपस्थित थे।

Share