Home Featured विश्व मधुमेह दिवस पर आईएमए द्वारा जांच शिविर सह व्याख्यानमाला का आयोजन।
Featured - मुख्य - November 14, 2021

विश्व मधुमेह दिवस पर आईएमए द्वारा जांच शिविर सह व्याख्यानमाला का आयोजन।

दरभंगा: विश्व मधुमेह दिवस पर रविवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत नि:शुल्क जांच शिविर एवं डायबिटीज पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार और सचिव डॉ. अमोद कुमार झा के नेतृत्व में वरीय चिकित्सकों के दल ने मधुमेह एवं मरीजों के मूत्र की नि:शुल्क जांच की।

प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ एवं डायबिटोलॉजिस्ट डॉ. एके गुप्ता और डॉ. प्रवीर सिन्हा ने शारीरिक जांच एवं ईसीजी की। वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष महावीर ने मरीजों की आंखों का परीक्षण किया एवं उन्हें उचित सलाह और दवा दी।

डॉ. एके गुप्ता ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व स्तर

Advertisement

पर मधुमेह रोगियों की संख्या में लगातार तेजी से वृद्धि हो रही है। इस पर नियंत्रण के लिए सरकार के साथ-साथ आम लोगों को भी आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि आज जीवनशैली में परिवर्तन लाकर एवं खान-पान पर नियंत्रण एवं आम दैनिक दिनचर्या में व्यायाम को शामिल कर मधुमेह पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि मधुमेह पूर्णरूपेण ठीक नहीं हो सकता है, लेकिन उस पर नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपना वजन नियंत्रण में रखना चाहिए। पुरुषों की कमर

Advertisement

90 व महिलाओं की कमर 80 सेंटीमीटर से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट का व्यायाम या टहलने की जरूरत बताते हुए तंबाकू, गुटका व धूम्रपान से परहेज की बात कही।

गजल गुप्ता ने कहा कि मधुमेह मरीजों की नियमित मॉनिटरिंग जरूरी है। प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीर सिन्हा, डॉ. ओम प्रकाश, डॉ. आमोद कुमार झा एवं वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष महावीर ने डायबिटीज के लक्षण और उससे होने वाले रोग एवं उसके निदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएमसी के प्राचार्य डॉ. केएन मिश्रा ने किया।

Share