Home Featured लापता किशोर की रिपोर्ट लेने से थानाध्यक्ष ने किया इंकार, एसएसपी से शिकायत के बाद शुरू हुई तलाश।
Featured - मुख्य - November 14, 2021

लापता किशोर की रिपोर्ट लेने से थानाध्यक्ष ने किया इंकार, एसएसपी से शिकायत के बाद शुरू हुई तलाश।

दरभंगा: दरभंगा पुलिस को पब्लिक फ्रेंडली बनाने की तमाम कवायद को कुछ पुलिसकर्मियों के अड़ियल रवैये के कारण धरे के धरे रह जाते हैं। जिस जनता की गाढ़ी कमाई के टैक्स से वेतन लेकर सरकारी कर्मी उनकी सहायता केलिए नियुक्त रहते हैं, उसी आमजनता को नौकर और खुद को मालिक समझ कर जनता के साथ व्यवहार प्रदर्शित करने लगे हैं।

ताजा मामला रविवार को सामने आया है। अपने 14 वर्षीय लापता पुत्र की रिपोर्ट लिखवाने गयी एक महिला ने बेंता ओपी अध्यक्ष पर चुनाव का बहाना बनाकर रिपोर्ट न दर्ज करने और 24 घण्टा पूरा होने के बाद आने का नाम कहने का गम्भीर आरोप लगाया है। महिला

Advertisement

अपने पुत्र के अपरहण और किसी अनहोनी की आशंका से आशंकित थी।

इस बात की शिकायत मीडिया के माध्यम से एसएसपी बाबूराम तक पहुंचने के बाद थानाध्यक्ष हरकत में आये।

दरअसल, लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बेंता ओपी अंतर्गत अल्लपट्टी-दोनार रोड के बीच प्रोफेसर कॉलोनी से 14 साल का अपूर्व सिंह उर्फ माही रविवार की सुबह लापता हो गया। वह धीरेंद्र सिंह के मकान में अपनी मां रीनू देवी के साथ किराये पर रहता है। वह मूल रूप से मधुबनी जिले के लखनौर प्रखंड के कछवी का निवासी है। उसके पिता विदेश में रहते हैं और माता शिक्षिका हैं।

वह दोनार चौक स्थित कैनरा बैंक की एटीएम से पैसे निकालने सुबह

Advertisement

नौ बजे गया और वापस घर नहीं लौटा। परिजन उसके अपहरण की आशंका जता रहे हैं और किसी अनहोनी की आशंका से डरे-सहमे हैं। जब उसकी मां रीनू देवी बेंता ओपी में इस बात की शिकायत करने गई तो चुनाव में व्यस्त रहने की बात कहकर बेंता ओपी की पुलिस ने आवेदन लेने से इनकार कर दिया। रीनू के अनुसार पुलिस ने कहा कि 24 घंटा बीतेगा तभी पुलिस उसकी खोजबीन करेगी।

जब इस बात की जानकारी मीडिया के माध्यम से एसएसपी बाबू राम को दी गई तब एसएसपी ने सर्किल इंस्पेक्टर व बेंता ओपी के प्रभारी को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उसके बाद ओपी प्रभारी अकमल खुर्शीद पीड़ित के घर गए। वहां जाकर उन्होंने पूरी घटना की जानकारी ली। फिर एटीएम के बगल में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू किया। इधर, एसएसपी ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर एसडीपीओ को बेंता ओपी प्रभारी की कार्यशैली की समीक्षा कर रिपोर्ट देने को कहा है।

वहीं, बेंता ओपी प्रभारी ने कहा है कि आवेदन लेने से इनकार की बात गलत है। किशोर को सीसीटीवी में दोनार गोलंबर से अकेले दोनार रेलवे गुमटी की तरफ जाते हुए देखा गया है। परिजनों ने इसकी पुष्टि की है। परिजनों से आवेदन लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Share