Home Featured केवटी व जाले में कड़ी चौकसी के बीच मतदान संपन्न, पुरुषों पर भारी पड़ा महिलाओं का उत्साह।
Featured - मुख्य - November 15, 2021

केवटी व जाले में कड़ी चौकसी के बीच मतदान संपन्न, पुरुषों पर भारी पड़ा महिलाओं का उत्साह।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: पंचायत आम निर्वाचन के सातवें चरण के जिले के केवटी एवं जाले प्रखंड में कड़ी चौकसी के बीच पंचायत चुनाव सोमवार को संपन्न हो गया। छिटफुट घटनाओं को छोड़कर दोनों प्रखंडों में शांति बनी रही। सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भारी भीड़ लग गई।

पूरे मतदान के दौरान महिलाओं का उत्साह पुरुषों की सक्रियता पर भारी रहा और उनका मत प्रतिशत उनसे ज्यादा रहा है। पूरे दिन महिलाएं आधी आबादी पुरुषों के साथ कदमताल करती दिखी।

उधर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस के जवान

Advertisement

तैनात रहे। धीरे-धीरे मतदाताओं की भीड़ केंद्रों पर पहुंची और दोपहर बाद सभी केंद्रों पर भारी भीड़ जमा हो गई। कई केंद्रों पर देर शाम मतदान की प्रक्रिया चली।

जिला प्रशासन से प्राप्त अंतिम मतदान प्रतिवेदन के अनुसार शाम पांच बजे तक केवटी प्रखंड में मतदान का प्रतिशत 61.15 पर पहुंचा। जिसमें पुरुष मतदान का प्रतिशत 58.7 एवं महिला मतदान का प्रतिशत 63.6 रहा। वहीं जाले प्रखंड में मतदान का प्रतिशत 52.60 रहा, जिसमें पुरुष मतदान का प्रतिशत 47.30 एवं महिला मतदान का प्रतिशत 57.9 रहा।

सुबह सात बजे से मतदान शुरू होने के बाद प्रशासनिक स्तर पर जारी

Advertisement

बुलेटिन के मुताबित सुबह 09:00 बजे तक केवटी प्रखंड में कुल मतदान का प्रतिशत 7.25 प्रतिशत रहा। उसमें पुरुष मतदान का प्रतिशत 4.7 एवं महिला मतदान का प्रतिशत 9.8 रहा। जाले में मतदान का प्रतिशत 7.1 रहा, जिसमें पुरुष मतदान का प्रतिशत 4.5 एवं महिला मतदान का प्रतिशत 9.7 रहा।लोगों की भीड़ नौ बजे के बाद बढ़ने लगी। 11:00 बजे केवटी प्रखंड में मतदान का प्रतिशत 16.62 पर पहुंच गया। जिसमें पुरुष मतदान का प्रतिशत 20.10 एवं महिला मतदान का प्रतिशत 13.15 रहा। वहीं जाले में मतदान का प्रतिशत 16.5 रहा, जिसमें पुरुष मतदान का प्रतिशत 20 एवं महिला मतदान का प्रतिशत 13 रहा।

दोपहर एक बजे केवटी प्रखंड में मतदान का प्रतिशत 29.4 पर पहुंच गया। इसमें पुरुष मतदान का प्रतिशत 25.8 एवं महिला मतदान का प्रतिशत 33 पर रहा। वहीं जाले में मतदान का प्रतिशत 28.7 रहा, जिसमें पुरुष मतदान का प्रतिशत 25.15 एवं महिला मतदान का प्रतिशत 32.25 रहा।

तीन बजे तक केवटी प्रखंड में मतदान का प्रतिशत 42.71 पर पहुंचा। इसमें पुरुष मतदान का प्रतिशत 38.20 एवं महिला मतदान का प्रतिशत 47.22 रहा। वहीं जाले प्रखंड में मतदान का प्रतिशत 42.55 रहा। जिसमें पुरुष मतदान का प्रतिशत 38.10 एवं महिला मतदान का प्रतिशत 47 रहा।

Share