Home Featured शराबबंदी को सख्ती से लागू करने केलिए 26 नवम्बर को पुनः सभी सरकारी कर्मियों को दिलायी जाएगी शपथ।
Featured - मुख्य - November 16, 2021

शराबबंदी को सख्ती से लागू करने केलिए 26 नवम्बर को पुनः सभी सरकारी कर्मियों को दिलायी जाएगी शपथ।

दरभंगा: शराबबंदी अभियान को पूरी मजबूती के साथ लागू करना है। इसमें यदि कोई भी पदाधिकारी या कर्मी शामिल हो, उन्हें नहीं छोड़ना है। शराब के मामले में कोई कितना भी ऊंचा रसूखदार क्यों न हो, सब के विरूद्ध कार्रवाई करनी है।

उपरोक्त बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कही। वे मंगलवार को आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक के साथ संबंधित पदाधिकारियों के साथ शराबबंदी को लेकर आनलाइन समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि लोगों को इसके लिए जागरूक करना जरूरी है। इसलिए 26 नवंबर को पुन: सभी पदाधिकारी व कर्मी को कभी शराब नहीं पीने तथा किसी को नही पीने देने की शपथ दिलाई जाए। साथ ही चौकीदार, जीविका को भी शपथ दिलाई जाए। काल सेन्टर का नंबर 15545 और 1800-345-6268 का प्रचार किया जाए। इस

Advertisement

नंबर पर सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाए। पुलिस विभाग शराबबंदी के लिए लगातार नियमित रूप से कार्रवाई करें। 15 दिनों पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उत्पाद अधीक्षक एवं लोक अभियोजक के साथ बैठक कर प्रत्येक थाना, प्रखंड, पंचायत की स्थिति की समीक्षा करें।

इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने बताया कि वर्ष 2020 में 75876 लीटर भारत निर्मित विदेशी शराब जब्त की गई है। जिसमें 60 प्रतिशत वृद्धि हुई है और वर्ष 2021 में एक लाख 23 हजार

Advertisement

282 लीटर विदेशी शराब की जब्ती हुई है। वहीं, 2020 में 20208 लीटर देशी शराब की जब्ती हुई थी, जबकि 2021 में 25 हजार 295 लीटर देशी शराब की बरामदगी की गई। शराबबंदी अभियान में लापरवाही बरतने के लिए एक थानाध्यक्ष को बर्खास्त किया गया है, 13 चौकीदार को निलंबित किया गया है। जिनमें से चार को बर्खास्त किया गया तथा चार पर विभागीय कार्रवाई चल रही है। 15 दिन पूर्व एक बड़े शराब धंधेबाज के यहां छापेमारी कर 15 लाख रूपये नगद बरामद किया गया है। इसके पूर्व भी एक शराब धंधेबाज के यहां छापेमारी कर 70 लाख रूपये की बरामदगी हुई थी। दोनों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई जारी है। शराबबंदी अभियान के अंतर्गत 12 लोगों का जमानत रद करवाया गया है, 610 लोगों का नाम गुंडा पंजी में दर्ज कराया गया है। 30 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया है।

ऑनलाइन बैठक में प्रमंडलीय आयुक्त मनीष कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, मिथिला प्रक्षेत्र अजिताभ कुमार, जिलाधिकारी डा. त्यागराजन एसएम, नगर पुलिस अधीक्षक अशोक प्रसाद, उत्पाद अधीक्षक ओम प्रकाश एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।

Share