
दरभंगा में ही बनेगा बिहार का दूसरा एम्स, प्रधानमंत्री शीघ्र करेंगे शिलान्यास: चौबे।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: केंद्रीय खाद्य आपूर्ति एवं वन पर्यावरण विभाग के राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के दरभंगा आगमन पर बुधवार को दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर, मधुबनी के सांसद अशोक यादव, नगर विधायक संजय सरावगी, केवटी विधायक मुरारी मोहन झा, विधानपार्षद अर्जुन सहनी, जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं द्वारा एकमी चौक पर स्वागत किया गया।
इसके बाद सभी काफिले के साथ मंत्री श्री चौबे डीएमसीएच ऑडिटोरियम पहुंचे, जहां उनका भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया।
इसके पश्चात भारतीय खाद्य निगम के महाप्रबंधक संजीव कुमार,

मंडल प्रबंधक सुनील कुमार सहित भारतीय खाद्य निगम के अन्य पदाधिकारियों द्वारा केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर, मधुबनी के सांसद अशोक यादव, बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री जिवेश मिश्रा सहित मंच पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों का स्वागत पाग एवं चादर देकर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले देश, फिर दल, फिर

व्यक्ति के तहत देश का विकास कर रहे है। उन्होंने कहा कि 2022 में हम आजादी के 75 साल पूरे करने जा रहे है, इस अवसर पर 15 नवंबर से 21 नवंबर तक संपूर्ण भारत में खाद्य सुरक्षा प्रतिष्ठित सप्ताह मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा किया गया और इसके तहत अब देशभर में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
मंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा खाद्य उपभोक्ता मंत्रालय के तहत चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमओं की चर्चा की।
वहीं एम्स का चर्चा करते हुए मंत्री ने कहा कि एम्स के निर्माण प्रारंभ

करने हेतु दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर प्रतिदिन मुझसे बात करते थे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में एम्स और एयरपोर्ट का शिलान्यास और उद्घाटन प्रधानमंत्री करेंगे।
मौके पर दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे का पाग, चादर एवं मखान माला से स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थानीय सांसद श्री ठाकुर ने कहा कि मंत्री श्री चौबे मिथिला और मैथिली के विकास हेतु सदैव कटिबद्ध रहें है।
सांसद ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि जब मंत्री श्री चौबे बिहार सरकार में विभिन्न विभागों के मंत्री हुआ करते थे, तब भी उतने ही सक्रियता के साथ दरभंगा सहित सम्पूर्ण मिथिला के विकास के लिए तत्पर रहते थे। अब जब नव भारत के विश्वकर्मा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में एनडीए की सरकार बनी और श्री चौबे केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री बने तो दरभंगा में भव्य सुपर स्पेशलिटी अस्पताल देने का कार्य किया था, और आज यह भव्य

अस्पताल बन कर तैयार है। उन्होंने कहा की भारत में स्वास्थ्य व्यवस्था में सबसे अग्रणी अस्पताल एम्स को माना जाता है। आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दरभंगा में बिहार के दूसरा एम्स का निर्माण होने जा रहा है, इसमें मंत्री श्री चौबे अभूतपूर्व योगदान रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मधुबनी के सांसद अशोक यादव जी ने कहा कि अश्विनी चौबे जिस भी मंत्रालय का प्रभार लिए है, वह वहां काफी संजीदगी से कार्य करते है। उन्होंने मंत्री से वर्तमान मंत्रालय से भी महत्वपूर्ण योजना का लाभ मिथिला को देने का आग्रह किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री जिवेश कुमार ने केंद्र एवं राज्य सरकार के योजना के तहत दरभंगा में चल रहे विकास योजनाओं की चर्चा की।
कार्यक्रम को नगर विधायक संजय सरावगी, केवटी विधायक मुरारी मोहन झा, विधानपार्षद अर्जुन सहनी,भाजपा जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी, पूर्व जिला अध्यक्ष हरी सहनी सहित कई अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।

