Home Featured बाल अधिकार संरक्षण सप्ताह के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन।
Featured - मुख्य - November 18, 2021

बाल अधिकार संरक्षण सप्ताह के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन।

दरभंगा: स्थानीय बाल गृह, पर्यवेक्षण गृह में बाल अधिकार संरक्षण सप्ताह के पांचवें दिन गुरुवार को बाल दरबार में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उप निदेशक, जनसम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता तथा जिला कल्याण पदाधिकारी मदन प्रसाद को बाल गृह के बच्चों ने गुलाब का फूल भेंट कर उनका स्वागत किया।

नुक्कड़ नाटक बाहर से आए हुए पेशेवर कलाकारों ने किया। इसका मुख्य उद्देश्य बाल विवाह, बाल श्रम, बाल शोषण को रोकना तथा बच्चों के स्वभाविक विकास में सहयोग करना था। नुक्कड़ नाटक का

Advertisement

बच्चों ने भरपूर आनंद लिया। नाटक के मंचन के दौरान बच्चों ने तालियां बजाकर कलाकारों का हौसला बढ़ाया। बच्चों ने भी भाषण, कविता एवं कई मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में कलाकारों एवं उपस्थित लोगों को धन्यवाद देते हुए सहायक निदेशक नेहा नुपूर ने केक काटा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बाल संरक्षण इकाई की सहायक निदेशक नेहा नुपूर ने की। उन्होंने बाल दरबार कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बच्चों को प्रदत्त अधिकारों पर चर्चा की।

Share