Home Featured नेता और अधिकारी मिलकर खा गए सुपर स्पेशलिटी का पैसा, जल्द करूंगा खुलासा: कीर्ति।
Featured - मुख्य - विशेष - November 19, 2021

नेता और अधिकारी मिलकर खा गए सुपर स्पेशलिटी का पैसा, जल्द करूंगा खुलासा: कीर्ति।

दरभंगा: दरभंगा के पूर्व सांसद कीर्ति आजाद ने डीएमसीएच परिसर में निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के निर्माण में बड़ी धांधली का आरोप लगाया है। इस पूरी धांधली का खुलासा 26 नवम्बर को दरभंगा पहुँचने के बाद करेंगे।

दरअसल, बुधवार की शाम अश्विनी चौबे के निरीक्षण के दौरान दरभंगा के वर्तमान सांसद गोपालजी ठाकुर ने लगातार हो रहे विलम्ब केलिए निर्माण एजेंसी पर गम्भीर आरोप लगाये थे। उन्होंने कहा था कि पूरा भुगतान हो जाने के बाद भी काम पूरा नही हुआ है। निर्माण करवाने वाले पर करोड़ो अरबों का लोन था। जो पैसा भुगतान किया गया, सब

Advertisement

उनके लोन एकाउंट में चला गया, जिस कारण एजेंसी कार्य पूरा नही कर रही है। इस बात को वॉयस ऑफ दरभंगा ने अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से प्रमुखता से दिखाया था।

खबर देखने के बाद शुक्रवार को दरभंगा के पूर्व सांसद कीर्ति आजाद ने वॉयस ऑफ दरभंगा को फोन पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि मामले में नियमो की अनदेखी करते हुए बड़ी धांधली की गयी है। बिना बैंक गारंटी के 150 करोड़ का इतना बड़ा प्रोजेक्ट किसी को कैसे दे दिया गया। साथ ही भुगतान की प्रक्रिया कार्य पूर्णता के अनुसार की

Advertisement

जाती है। कार्य पूर्ण हुए बिना सारा भुगतान कैसे कर दिया गया। इसपर तो प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों की अविलम्ब गिरफ्तारी होनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि इस धांधली में नेता और डीएमसीएच के अधिकारी दोनों शामिल हैं। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि दरभंगा के सांसद के वक्तव्य से स्पष्ट है कि उन्हें भी सारी जानकारी है। फिर कारवाई की जगह उनकी चुप्पी क्यों रही! अभीतक एफआईआर क्यों नही दर्ज कराया गया!

पूर्व सांसद श्री आजाद ने कहा कि वे आगामी 26 नवम्बर को दरभंगा लौट रहे हैं, इसके बाद इस पूरे घोटाले का पर्दाफाश करेंगे। साथ ही एयरपोर्ट मामले में सरकार के झूठी घोषणाओं का भी पर्दाफाश करेंगे।

Share