
चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प में आधा दर्जन घायल, एक की मौत।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: जिले के केवटी थाना क्षेत्र के ख़िरमा पथरा में चुनाव परिणाम आने के बाद हारने वाले एक पक्ष के साथ हारने और जीतने वाले पक्षों में हुई हिंसक झड़प में दोनों पक्ष के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिसमे एक 50 वर्षीय वृद्ध जगन्नाथ यादव की मौत हो गयी। घायलों का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। घटना को लेकर इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है।
घटना के सम्बंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार ख़िरमा के पंचायत समिति सदस्य के पद की उम्मीदवार राजकुमार यादव की पत्नी चनरी देवी के हारने के बाद जीतने तथा

हारने वाले पक्ष के द्वारा शुक्रवार को वोट नही देने के मामले को लेकर बहस हो गयी। बहस बढ़ते बढ़ते हिंसक झड़प में तब्दील हो गयी।
इस हिंसक झड़प में जगन्नाथ यादव सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इलाज केलिए ले जाने के क्रम में जगन्नाथ यादव की मौत रास्ते मे हो गयी।
मृतक पक्ष का आरोप है कि जगन्नाथ यादव कलम बगान की ओर से आ रहे थे। तभी दुखी यादव, सुरेंद्र यादव, राम

यादव, अमर यादव तथा अन्य ने मिलकर घातक हथियार से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। उन्हें बचाने गये पुनीत यादव, राजकुमार यादव एवं चनरी देवी को मारपीट कर घायल कर दिया।
वहीं दूसरी तरफ दुखी यादव एवं सुरेंद्र यादव भी घायल बताये जाते हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर बसंत कुमार

झा, केवटी थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव एवं रैयाम थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह आदि दलबल के साथ पहुँच गये। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए डीएमसीएच भेजा गया।
इधर एसएसपी बाबू राम ने कहा है कि थानाध्यक्ष ने दोपहर 12 बजे तक वरीय पदाधिकारियों को घटना की सूचना नहीं दी। इस घटना में इनकी लापरवाही की जांच का निर्देश एसडीपीओ को दिया गया है। इनके विरुद्ध अनुशासनिक करवाई की जा रही है।

