Home Featured नशा मुक्ति पर निबंध लेखन सह वाद-विवाद प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों ने लहराया परचम।
Featured - मुख्य - November 19, 2021

नशा मुक्ति पर निबंध लेखन सह वाद-विवाद प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों ने लहराया परचम।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: बिहार सरकार के जन-शिक्षा निदेशालय के तत्वाधान में शुक्रवार को जिला स्तरीय नशा मुक्ति निबंध लेखन सह वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दरभंगा के जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन शहर के बीकेडी जिला स्कूल में किया गया।

इस प्रतियोगिता में प्रखंड स्तर पर चयनित छठी से आठवीं तथा नौवीं से बारहवीं कक्षा के दो श्रेणियों में दर्जनों छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

Advertisement

विजेता छात्रों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के अलावा सात सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया।

इससे पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी विभा कुमारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ संजय कुमार देव कन्हैया, विजय चंद्र भगत और जिला स्कूल के प्राचार्य नरेश झा आदि ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान विद्यालय स्तर पर संचालित किया जा रहा है। स्कूलों के पोषक क्षेत्रों में बच्चों और शिक्षकों ने प्रभात फेरी आदि निकाल कर

Advertisement

अपने अपने अभिभावकों से भी नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया है। विद्यालय स्तर और प्रखंड स्तर पर मध्य निषेध के प्रति स्कूली बच्च्चों के बीच प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं थीं। दोनों स्तर पर चयनित बच्चों को ही जिला स्तर पर इस प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिला है। ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से हम यह संदेश देना चाहते हैं कि आज भी कहीं कहीं से नशा सेवन की जो सूचना मिल रही है वह भी पूरी तरह से बंद हो जाए।

इस अवसर पर छठी से आठवीं कक्षा के कुल दस बच्चो ने निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया। मध्य विद्यालय सिरहुल्ली के सुजल कुमार

Advertisement

ने प्रथम, मध्य विद्यालय जयंतीपुर के द्वितीय और उत्क्रमित मध्य विद्यालय होरलपट्टी की बेबी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

9वीं से 12वीं कक्षा की निबन्ध प्रतियोगिता में जिला स्कूल की पूजा कुमारी ने पहला, हायाघाट हाई स्कूल की साक्षी कुमारी ने दुसरा और ब्रह्मपुरा हाई स्कूल के सुमित कुमार महतो ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

वाद विवाद के कनीय वर्ग में खंगरईठा स्कूल की स्मृति कुमारी ने पहला, बुनियादी विद्यालय उघरा के मयंक कुमार झा ने दुसरा और हटिया मध्य विद्यालय के नुनु कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

वरीय वर्ग में महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान की सुजाता सृष्टि ने पहला

Advertisement

और जिला स्कूल की पूजा कुमारी ने दुसरा तथा विद्यापति स्कूल के सुमित कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

पेंटिग के कनीय वर्ग में होली क्रोस स्कूल की मानसी ने प्रथम, पौराम स्कूल के राकेश राम ने दूसरा और बिठौली के कृष्ण कुमार शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

वरीय वर्ग में जिला स्कूल की अनुशिखा ने पहला धनौली स्कूल की अनामिका ने दूसरा और महात्मा गांधी शिक्ष्ण संस्थान की सुजाता सृष्टि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

Share