
गुरुद्वारे में चल रहे अखंड पाठ का गुरु पर्व के अवसर पर हुआ समापन।
दरभंगा: शहर के मिर्जापुर चौक के निकट स्थित गुरुद्वारे में पूर्व से चल रहे अखंड पाठ का 552वें गुरु पर्व के अवसर पर शुक्रवार को समापन हो गया।
अखंड पाठ की समाप्ति के बाद 11 बजे से कीर्तन का मिर्जापुर वासियों ने आनंद लिया। समस्त शहरवासी मिलजुल कर गुरुपर्व में शामिल हुए। कीर्तन में स्त्री संगत द्वारा गुरु नानक जी के शबद और

उपदेश पढ़े गए। इसमें बच्चों ने भी श्रद्धा के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
गुरुद्वारा के प्रमुख रागी रवि सिंह ने रूहानी कीर्तन अरदास से समाप्ति की। इसके बाद गुरु का पवित्र हुकुमनामा से समाप्ति हुई। प्रसाद और लंगड़ से सबने गुरु जी का गुरु पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया।
गुरु पर्व के अवसर पर आयोजित स्त्री संगत में बसंत कौर, परमजीत कौर, इक्वल कौर, बलजीत कौर, अजीत कौर, श्रवण कौर तथा

सुरिंदर कौर ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. बलजीत सिंह, सुरजीत सिंह, इंद्रपाल सिंह, गोपाल सिंह तथा बीबी अजीत कौर शामिल रही।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान मुनेश्वर सिंह, सचिव गुरमीत सिंह, उप सचिव गुरमीत सिंह, त्रिलोचन सिंह आदि कई दिनों से गुरु पर्व को सफल बनाने को लेकर लगे रहे।

