Home Featured शराबबंदी को सफल बनाने केलिए जिले के अधिकारीगण 26 को लेंगे शपथ।
Featured - मुख्य - November 20, 2021

शराबबंदी को सफल बनाने केलिए जिले के अधिकारीगण 26 को लेंगे शपथ।

दरभंगा: शनिवार को जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में शराबबंदी को सफल बनाने को लेकर बैठक आयोजित हुई। इसमें आगामी 26 नवम्बर को शराबबंदी अभियान की सफलता को लेकर आयोजित शपथ समारोह पर चर्चा हुई।

जिलास्तरीय शपथ समारोह में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित राज्यस्तरीय शपथ समारोह का सीधा प्रसारण किया जाएगा। दरभंगा जिले में समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार के पास लगे पंडाल में शपथ समारोह का आयोजन होगा।

इस आयोजन में जिला स्तरीय पदाधिकारी, जीविका दीदी, आशा, उच्च विद्यालय के बच्चे व जिला शांति समिति के सदस्य भाग लेंगे।

Advertisement

कार्यक्रम के लिए जीविका दीदी को चिन्हित करने की जिम्मेवारी डीपीएम (जीविका) को, आशा को चिन्हित करने की जिम्मेवारी डीपीएम (हेल्थ) तथा स्कूली बच्चे को चिन्हित करने की जिम्मेवारी डीपीओ (मध्याह्न भोजन) को दी गयी है। जिला शांति समिति के सदस्यों को गोपनीय शाखा, सदर अनुमण्डल द्वारा आमंत्रित किया जाएगा।

बैठक में डीएम ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को 26 नवम्बर की सुबह प्रभातफेरी निकलवाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही जिले के सभी कार्यालय प्रधान, निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी द्वारा अपने कार्यस्थल पर अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ शराबबंदी अभियान को सफल बनाने को लेकर शपथ ली जाएगी। डीएम ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याह्न भोजन) को सभी

Advertisement

विद्यालयों में शराब व्ययसन में लिप्त या शराब तस्करों के संबंध में गुप्त सूचना देने के लिए राज्य स्तरीय कॉल सेन्टर का नम्बर – 15545 या टॉल फ्री नम्बर – 1800-345-6268 अंकित करवाने का निर्देश दिए। उत्पाद अधीक्षक को वैसी महिला जिन्होंने शराबबंदी अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशंसनीय कार्य किए हैं, उन्हें चिन्हित कर सम्मानित करने का निर्देश दिया।

जिला कल्याण पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि महादलित टोला में शराबबंदी अभियान की सफलता के लिए संबंधित विकासमित्र को गुप्त सूचना देने के लिए निर्देशित किया जाए। यदि किसी महादलित टोला में शराब व्ययसन में लिप्त व्यक्ति या शराब मिलने की जानकारी मिलती है और विकास मित्र द्वारा पूर्व सूचित नहीं किया जाता है, तो उन्हें जिम्मेवार माना जाएगा। बैठक में डीडीसी तनय सुल्तानिया, उप निदेशक, जनसम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, पुलिस उपाधीक्षक सदर अमित कुमार, वरीय उप समाहर्ता टोनी कुमारी, डीपीएम (हेल्थ) विशाल कुमार सिंह आदि शामिल थे।

Share