
दरभंगा नगर निगम की स्वच्छता रैंकिंग में आया सुधार।
दरभंगा: दरभंगा नगर निगम की कार्यप्रणाली से हर आमजन परिचित है। इसमें सुधार भले ही किसी को न दिखता हो, पर इस वर्ष स्वच्छता रैंकिंग में थोड़ा सा सुधार दरभंगा नगर निगम ने किया है।
दरअसल, राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण रिपोर्ट 2021 में दरभंगा नगर निगम ने पूरे देश स्तर पर रैंकिंग में लंबी छलांग लगाते हुए 268वां स्थान प्राप्त किया है। पिछले वर्ष में यह 331वें पायदान पर था। वहीं

राज्य स्तर पर यह इस वर्ष आठवें से सातवें स्थान पर पहुंच गया है, जबकि दो वर्ष पूर्व यह चौथे स्थान पर था।
बता दें कि शहरों में बेहतर स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने जनवरी 2016 में पहली बार स्वच्छ सर्वेक्षण किया था। इसके बाद प्रत्येक वर्ष पूरे देश में जनवरी से फरवरी माह में स्वच्छता सर्वेक्षण कराया जा रहा है। स्वच्छ

सर्वेक्षण 2021 का परिणाम 20 नवंबर को जारी होने की चर्चा निगम प्रशासन के बीच थी और परिणाम जारी भी हो गया।
इस बार भी प्रतियोगिता में चार हजार से अधिक शहरों ने स्वच्छता की दौड़ में हिस्सा लिया था। भारत को कचरामुक्त बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत यह सर्वे केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत स्वच्छता सर्वेक्षण 2016 से आयोजित किया गया था, जिसमें शहरों में स्वच्छता की स्थिति का आकलन किया गया। मेयर वैजयंती खेड़िया ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए अभी और बेहतर प्रयास करना होगा। इसके लिए कई अन्य नई योजनाएं बनाई जाएंगी। हमारा प्रयास है कि शहर को साफ व स्वच्छ बनाए जाए। जनता भी शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करे। वहीं, नगर प्रबंधक नागमणि

सिंह ने कहा कि एक से 10 लाख की आबादी पर रैंकिंग की गई। इसी तरह राज्य के नगर निकाय स्तर पर भी दरभंगा नगर निगम रैंकिंग के मामले में बेहतर स्थान लाया है।
निगम के अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर सफाईकर्मियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है जिससे दरभंगा नगर निगम स्वक्षता सर्वेक्षण में पहले से बेहतर रैंक लाया है। जरूरत है कि और बेहतर योजना बनाकर जमीनी स्तर पर निगम क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाया जाए और इस वर्ष के स्वक्षता सर्वेक्षण में और बेहतर प्रदर्शन कर बेहतर रैंक लाया जाए।

