Home Featured एक ही कमरे में शराब के साथ पार्टी मनाते दर्जन भर गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - November 20, 2021

एक ही कमरे में शराब के साथ पार्टी मनाते दर्जन भर गिरफ्तार।

दरभंगा: शराबबंदी को लेकर दरभंगा पुलिस ने अचानक से अपने तेवर बदल लिए हैं। विभिन्न जगहों से जहां शराब एवं शराब कारोबारियों को दबोचा गया, वहीं अब पियक्कड़ों पर पुलिस का शिकंजा कसता दिख रहा है।

इसी क्रम में शनिवार की शाम जाम छलकाते एक कमरे से पुलिस ने एक दर्जन लोगों को धर दबोचा। इनमें से 9 लोगों के नशे में होने की बात बतायी जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैफिक डीएसपी सह प्रभारी सदर

Advertisement

एसडीपीओ बिरजू पासवान के नेतृत्व में केवटी थाना क्षेत्र के करहटिया गांव में एक मकान में पुलिस ने शराब पार्टी कर रहे 12 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इन सभी को गिरफ्तार कर तत्काल विश्वविद्यालय थाना लाया गया।

बताया जाता है कि पुलिस ने इस मकान से विदेशी शराब की दो खाली बोतल, कुछ प्लास्टिक के ग्लास, 16 मोबाइल फोन, एक कार और पांच बाइक भी जब्त की है।

प्रभारी सदर एसडीपीओ बिरजू पासवान ने बताया कि पुलिस को गुप्त रूप से सूचना मिली थी कि केवटी थाना क्षेत्र के करहटिया गांव में मो0 शम्से आलम के घर में शराब पार्टी चल रही है। इस सूचना के

Advertisement

बाद सदर, विश्वविद्यालय, मब्बी और केवटी थानों की पुलिस का एक संयुक्त टीम बनायी गयी। पुलिस की टीम ने गांव में पहुंचकर उक्त मकान को घेर लिया गया और अंदर तलाशी ली गयी।

इस दौरान शराब पीते हुए कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया। प्रभारी एसडीपीओ ने कहा कि इन सभी का मेडिकल जांच करवाने के बाद आगे की कारवाई की जाएगी।

बताते चलें कि शराबबंदी को लेकर हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समीक्षा बैठक कर इसे पूर्ण रूप से लागू करने का निर्देश दिया था। अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी गयी थी। इसके बाद पुलिस ने जगह जगह छापेमारी तेज कर दी गयी है।

Share