
शराबबंदी की सफलता केलिए सिटी एसपी के नेतृत्व में 10 किलोमीटर तक पुलिसकर्मियों ने लगायी दौड़।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: शराबबंदी पर जन जागरण के लिए दरभंगा पुलिस ने रविवार की सुबह मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिसकर्मियों के द्वारा शहर के मुख्य चौक-चौराहों से होते हुए करीब 10 किलोमीटर की दौड़ लगाई गई। एसएसपी बाबूराम ने मैराथन दौड़ को पुलिस केंद्र में फ्लैग दिखाकर रवाना किया।
पुलिस कर्मी पुलिस केंद्र से दौड़ की शुरुआत करते हुए लोहिया चौक, नाका 6, नाका 5, भटियारी सराय, दोनार चौक, अलल पट्टी, बेंता चौक, लहेरियासराय टावर होते हुए पुन: पुलिस केंद्र पहुंची। इस

दौरान गाड़ी से माइकिंग भी किया जा रहा था। माइकिंग में लोगों को बताया जा रहा था कि शराब का सेवन करने से लोगों के स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा मैराथन दौड़ में शामिल पुलिसकर्मी हाथ में पोस्टर भी लिए हुए थे। जिसमें शराब के दुष्प्रभाव के बारे में लिखा हुआ था।
इस अवसर पर एसएसपी बाबूराम ने बताया कि शराब तस्करी पर लगाम लगाने के लिए जिला पुलिस काफी जोर-शोर से लगी हुई है। पिछले कुछ दिनों में पुलिस को भारी मात्रा में शराब जप्त करने में

सफलता भी मिली है। इसका काफी सकारात्मक फल मिला है। उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे उन लोगों के पास शराब होने की सूचना मिलती है उसी तरह त्वरित छापेमारी भी की जा रही है। सिटी एसपी अशोक कुमार प्रसाद ने कहा कि जो व्यक्ति शराब का सेवन करते हैं। उनके स्वास्थ्य पर बहुत बुड़ा प्रभाव पड़ता है। इसलिए वे लोग शराब का सेवन ना करें। कुछ लोग छुपकर शराब पी लेते हैं वैसे लोग बीमार हो रहे हैं। उन्हें इलाज में लाखों रुपए खर्च हो रहे हैं।
मैराथन दौड़ के दौरान सदर एसडीपीओ कृष्ण नंदन कुमार, यातायात डीएसपी बृजू पासवान, लाइन डीएसपी जगदानंद ठाकुर सहित शहरी क्षेत्र के सभी थानों के थानाध्यक्ष व करीब 200 ट्रेनी पुलिसकर्मी शामिल थे।

