
डब्ल्यूआईटी की छात्राओं केलिए राष्ट्रीय स्तर के इंट्रेप्रेन्योर्शिप व सहयोग विषय पर कार्यक्रम का आयोजन।
दरभंगा: भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास संस्थान, मुजफ्फरपुर द्वारा डब्ल्यूआईटी की छात्राओं के लिए संभव -राष्ट्रीय स्तर के इंट्रेप्रेन्योर्शिप व सहयोग विषय पर जागरूकता कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह जागरूकता कार्यक्रम ऑनलाइन माध्यम से गूगल मीट के द्वारा किया गया जिसमें संस्थान के विभिन्न सत्र की छात्राओं ने भाग लिया। ज्ञात हो कि 15 अगस्त 2022 को देश की आजादी के 75वां साल पूरा होने जा रहा है। इस बात को ध्यान में रखते हुए 75 वीं वर्षगांठ से एक वर्ष पहले यानी 15 अगस्त 2021 से इस कार्यक्रम

की शुरुआत की गई है। आजादी के इस अमृत महोत्सव के अवसर पर एमएसएमई के द्वारा संस्थान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन छात्राओं के लिए उत्साहवर्धक रहा।
संस्थान के निदेशक डॉ0 यूके दास ने बेविनार में उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के विभिन्न विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने रोजगार पाने की लालसा त्याग कर रोजगार सृजन करने की दिशा में काम करने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया।
एमएसएमी, मुजफ्फरपुर के सहायक निदेशक अविषेक चंदा एवं रमेश

कुमार यादव ने इस जागरूकता कार्यक्रम का परिचय देते हुए भारतीय अर्थव्यवस्था में एमएसएमई के महत्व एवं प्रासंगिकता की व्याख्या की।
कार्यक्रम के स्पीकर वाइस प्रेसिडेंट, एमएसएमई, भारत अग्रवाल ने छात्राओं को एक सफल एंटरप्रेन्योर बनने के लिए प्रेरित किया। अपना अनुभव साझा करते हुए उन्होंने छात्राओं को एंटरप्रेन्योरशिप के लिए प्रोत्साहित किया। प्रासंगिक वीडियोज एवं संदेशों के कारण कार्यक्रम बहुत ही प्रेरक रहा। कार्यक्रम के अंत में सहायक प्राध्यापिका गीता सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन किया

