
दो ट्रकों की सीधी टक्कर में तीन गम्भीर रूप से घायल।
दरभंगा: जिले के बड़गांव ओपी क्षेत्र अंतर्गत बिरौल-गंडौल हाईवे पर रविवार की अहले सुबह पुनाच चौक के निकट दो ट्रकों के बीच सीधी टक्कर हो गई, जिसमें दोनों ट्रकों के चालक व खलासी जख्मी हो गये। मालवाहक दोनों ट्रकों के बीच सीधी टक्कर होने के कारण दोनों ट्रकों की केबिन ध्वस्त होकर बॉडी एक दूसरे के बीच घुस गया।
स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने क्रेन से आपस में गुथे दोनों ट्रकों को एक दूसरे से अलग किया। एक ट्रक बीआर 06जी 5983 के केबिन के मलबे में फंसे चालक नारंगी को काफी मशक्कत से

बाहर निकाला। लोहा काटने वाले कटर से ट्रक के मलबों को काटकर उसे बाहर निकाला गया।
घटनास्थल पर पहुंचे बडगांव ओपी थानाध्यक्ष नमोनारायण राय बताया कि जख्मी हुए लोगों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया है। गंभीर रूप से जख्मी एक ट्रक चालक राजस्थान प्रदेश के अलवर जिले के नारका रामगढ़ निवासी नारंगी खान को डीएमसीएच रेफर किया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हुए दोनों ट्रकों को जब्त कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

