Home Featured सांसद के आवासीय मुहल्ले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाएं, अब रिटायर बैंक मैनेजर हुए शिकार।
Featured - मुख्य - November 22, 2021

सांसद के आवासीय मुहल्ले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाएं, अब रिटायर बैंक मैनेजर हुए शिकार।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: हाल के दिनों में दरभंगा में बन्द घरों को चोरों द्वारा खूब निशाना बनाया जा रहा है। पर्व-त्योहार अथवा किसी कार्य से शहर में रहने वाले लोग यदि घर को बन्द करके कुछ दिनों केलिए भी कहीं गये तो चोरों का डर उनके मन मे समाया ही रहता है।

इसी क्रम में एकबार फिर चोरों ने बहादुरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत शहर के वार्ड 45 स्थित राय साहब पोखर मोहल्ले में रिटायर बैंक मैनेजर कृष्ण कुमार मिश्रा के बन्द घर मे चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

Advertisement

साथ ही मकान के ग्राउंड फ्लोर में रहने वाले उनके किरायेदार मधुबनी जिले के बेनीपट्टी के माधोपुर निवासी अधिवक्ता अक्षय कुमार झा के बन्द घर को भी चोरों ने नही छोड़ा। लगे हाथ वहां भी हाथ साफ कर लिया। दोनों घरों से लगभग 15 लाख के आभूषण और नगद के चोरी की बात सामने आयी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी बाबूराम स्वयं घटना की जांच करने पहुँचे। उन्होंने बहादुरपुर के साथ साथ लहेरियासराय थानाध्यक्ष को भी संयुक्त से मिलकर हर हाल में शीघ्र मामले के उद्भेदन का निर्देश दिया है।

घटना के सम्बंध में मकान मालिक की पुत्री कुमारी अपर्णा ने बताया कि उनके दादा जी के देहांत हो जाने के कारण वे लोग अपने गांव

Advertisement

शोभेपट्टी गयी थीं। शनिवार को वे कुछ सामान लेने आयी थी तो घर मे सबकुछ ठीकठाक था। आज सुबह जब आयी तो मेन गेट को छोड़ बाकी सभी कमरों का ताला टूटा हुआ था। अलमारियां खुली हुई थी और सामान बिखरा हुआ था।

उन्होंने बताया कि उनके घर से लगभग 10 लाख के जेवर और 50 हजार नगद की चोरी हुई है। गहने और नगद के अलावा चोरों ने अन्य किसी चीज को नही लिया।

वहीं उनके किराएदार अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने बताया कि वे लोग दीवाली से एक दिन पहले अपने गांव गये थे। छठ के बाद हर बार लौट आते थे। पर 21 नवम्बर को भतीजे की शादी के कारण नही

Advertisement

लौटे। आज सुबह उन्हें खबर मिली कि घर मे चोरी हुई है तो अपनी पुत्री के साथ यहां पहुंचे। तात्कालिक आकलन के अनुसार गहने और नगद मिलाकर लगभग 5 लाख की चोरी उनके मकान से भी हुई है।

मौके पर पहुंचे एसएसपी बाबूराम ने पूरे मकान का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने बहादुरपुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार को आसपास लगे सीसीटीवी के दो दिनों का फुटेज खँगालने का निर्देश दिया। एसएसपी ने बताया कि यहां पूर्व में भी कुछ चोरियां इसी तरह हो चुकी है। इससे प्रतीत होता है कि यह किसी एक ही गिरोह का कार्य है। अतः बहादुरपुर के साथ साथ लहेरियासराय थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि जल्द मामले का उद्भेदन करें।

बताते चलें कि पूर्व में भी इस मुहल्ले में चोरी की घटनाएं घट चुकी है। दरभंगा में सांसद गोपालजी ठाकुर का आवास भी इसी मुहल्ले में उक्त मकान से महज चंद दूरी ही अवस्थित है।

Share